फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Manish Pandey got the command of City Kotwali while Jaichandra got the command of Srinagar police station

Mahoba News: मनीष पांडेय को शहर कोतवाली तो जयचंद्र को श्रीनगर थाने की मिली कमान

Thu, 31 Jul 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 31 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Manish Pandey got the command of City Kotwali while Jaichandra got the command of Srinagar police station
महोबा। कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में निरीक्षकों और उप निरीक्षकोंं के स्थानांतरण का निर्णय लिया गया है। शहर कोतवाल रहे अर्जुन सिंह को थाना पनवाड़ी की कमान सौंपी गई जबकि प्रभारी रिट सेल मनीष कुमार पांडेय को शहर कोतवाल बनाया गया है। पुलिस लाइन से उप निरीक्षक जयचंद्र सिंह को श्रीनगर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के निरीक्षक गुलाब त्रिपाठी को प्रभारी रिट सेल, थानाध्यक्ष श्रीनगर रहे अवधेश कुमार मिश्र को प्रभारी एएचटीयू थाना, निरीक्षक गोपालचंद्र कनौजिया को अपराध शाखा व निरीक्षक उपेंद्रनाथ राय को श्रीनगर से पनवाड़ी अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया। इसी तरह निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को पुलिस लाइन से अपराध निरीक्षक कुलपहाड़, एसआई गौरव चौबे को सुभाष चौकी प्रभारी से थाना कबरई, एसआई योगेश कुमार को पुलिस लाइन से सुभाष चौकी प्रभारी, एसआई धर्मेंद्र सिंह को भटीपुरा चौकी से वरिष्ठ उप निरीक्षक अजनर, एसआई रोशन गुप्ता को भटीपुरा चौकी प्रभारी, प्रवीण सिंह को पसवारा चौकी प्रभारी, सुभाषचंद्र को बजरिया चौकी प्रभारी और प्रशांत दीक्षित को गौरहारी चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा अन्य उप निरीक्षकोंं भी इधर से उधर किया गया है। एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने सभी स्थानांतरित निरीक्षकों व उप निरीक्षकों को तत्काल चार्ज लेते हुए सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ एसआई समेत पांच लाइनहाजिर
महोबा। ड्यूटी में शिथिलता बरतने पर वरिष्ठ एसआई समेत पांच पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर किया गया है। एसपी ने बताया कि महोबकंठ थाने में तैनात वरिष्ठ एसआई मनोज कुमार तिवारी, खरेला थाने के अरविंद कुमार उपाध्याय, एसआई दशरथ सिंह, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार यादव और कांस्टेबल मदन सिंह को लाइनहाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed