{"_id":"66522242d7ef0743d9057f5e","slug":"innocent-child-dies-of-fever-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-106733-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बुखार से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बुखार से मासूम की मौत
Sat, 25 May 2024 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 25 May 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
महोबा। तेज धूप व उमस से लोग परेशान हैं। इससे संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। शनिवार को बुखार से एक मासूम की मौत हो गई।
जिला अस्पताल में उल्टी, दस्त और बुखार से मरीजों की भीड़ है। गंभीर हालत होने पर मरीजों को वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। उधर, निजी क्लीनिकों में भी ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में 792 मरीज दिखाने पहुंचे। इसमें सर्वाधिक मौसमी बीमारियों से ग्रसित मिले। गंभीर मरीजों को वार्ड में भर्ती कराया गया। शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी धर्मेंद्र के पांच माह के बेटे राज की सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। तेज बुखार होने पर परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉ. पवन गुप्ता ने बताया कि मासूम मृत अवस्था में लाया गया था। उधर, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि भीषण गर्मी में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। गर्मियों के मौसम में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।