{"_id":"690e42e96f5297f17b017057","slug":"husband-hanged-himself-after-wife-eloped-with-nephew-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-119571-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: भांजे के साथ चली गई पत्नी तो पति ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: भांजे के साथ चली गई पत्नी तो पति ने फंदा लगाकर दी जान
Sat, 08 Nov 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के सुगिरा गांव में एक महिला तीन बेटियों को छोड़कर रिश्ते के भांजे के साथ चली गई। इससे आहत पति ने बृहस्पतिवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
सुगिरा गांव निवासी अशोक अहिरवार (35) दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। दिवाली पर वह घर आया था। तभी से यहीं रह रहा था। बृहस्पतिवार की रात भोजन करने के बाद वह कमरे में चला गया। वहां साड़ी से फंदा लगा लिया। जब परिजन कमरे में पहुंचे तो युवक का शव फंदे से लटकता देखा। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
भाई राजू ने बताया कि अशोक की पत्नी 28 अक्तूबर को तीन बेटियों को रोता-बिलखता छोड़कर रिश्ते के भांजे के साथ चली गई थी। जाने से पहले उसने मायके पक्ष के लोगों के साथ अशोक की पिटाई की थी और घर पर रखे जेवर भी उठा ले गई थी। पत्नी के इस व्यवहार से भाई मानसिक रूप से परेशान था। इसी तनाव के चलते उसने फंदा लगाकर जान दी।
विज्ञापन
उधर, कोतवाली प्रभारी राधेश्याम वर्मा का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।