{"_id":"66b7b35defd10caa7305d53f","slug":"examination-forms-for-odd-semesters-will-be-filled-in-september-mahoba-news-c-225-1-mah1001-108314-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सितंबर में भरे जाएंगे विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सितंबर में भरे जाएंगे विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म
Sun, 11 Aug 2024 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के 26 राजकीय और निजी महाविद्यालयों के विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म माह सितंबर में भरवाए जाएंगे। इसको लेकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से जिले के तीन राजकीय व 23 निजी महाविद्यालय संबद्ध हैं। एक माह पहले तक कराई गईं सम सेमेस्टर की विभिन्न विषयों की परीक्षाओं के अभी परिणाम जारी होना शेष है।
ऐसे में यह परीक्षा परिणाम माह अगस्त के अंत तक जारी हो सकेंगे। फिलहाल महाविद्यालयों में इस समय स्नातक प्रथम सेमेस्टर में काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही महाविद्यालयों में व्यवस्थित तरीके से पढ़ाई शुरू हो सकेगी। इसके बाद माह सितंबर में स्नातक पहले, तीसरे व पांचवें सेमेस्टर के लिए परीक्षा फार्म भरवाए जाने को विश्वविद्यालय की ओर से तिथियां घोषित की जाएंगी।
विश्वविद्यालय के शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार 14 नवंबर से विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होंगी। उधर, परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर का कहना है कि जिन पाठ्यक्रमों के परिणाम अभी जारी नहीं हुए हैं, वह माह अगस्त के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे।