फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   पत्थर मंडी में ओवरलोडिंग पर कार्रवाई, 40 ट्रक सीज

पत्थर मंडी में ओवरलोडिंग पर कार्रवाई, 40 ट्रक सीज

Fri, 04 Jan 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
पत्थर मंडी में ओवरलोडिंग पर कार्रवाई, 40 ट्रक सीज
कबरई (महोबा)। ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसने के लिए जिलाधिकारी सहदेव ने सख्त आदेश जारी किए है। डीएम के निर्देश पर बुधवार की रात खनिज विभाग व पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पत्थरमंडी कबरई में रात भर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 40 ओवरलोड ट्रकों को सीज किया गया। इस कार्रवाई से पत्थर मंडी में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर ओवरलोडिंग वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। बुधवार की रात डीएम सहदेव के निर्देश पर खनिज विभाग के सुपरवाइजर विनोद कुमार के साथ थाना कबरई पुलिस ने बांदा और कानपुर रोड पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


इस दौरान सड़क से गुजर रहे ट्रकों को रोककर चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान 40 ट्रक ओवरलोड पाए गए। जिन्हें गल्ली मंडी परिसर में खड़ा कराते हुए सीज कर दिया गया। जिससे ट्रक चालकों और मालिकों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनिज अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि प्रति ट्रक 40 से 50 हजार के बीच जुर्माना पेनाल्टी के बाद वाहन छूट सकेंगे। किसी भी दशा में ओवरलोड वाहन नहीं चल सकेंगे। डीएम सहदेव का कहना है कि शासन के निर्देश पर ओवरलोडिंग पूरी तरह नियंत्रित की जाएगी।


उधर क्रशर यूनियन अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह का कहना है कि महोबा जिले के अलावा झांसी, सोनभद्र, बांदा, हमीरपुर खनिज बाहुल्य क्षेत्रों में भी ओवरलोड पर शासन को लगाम कसनी चाहिए ताकि ओवरलोडिंग नियंत्रण अभियान में एकरूपता आ सके।

डीएम के निर्देश पर खनिज व पुलिस टीम ने की कार्रवाई
पत्थरमंडी में दर्जनों वाहन बंद होने से मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed