{"_id":"6aedc66b44771514ab0589ac","slug":"patient-beaten-at-jind-civil-hospital-video-emerges-guard-grabs-by-throat-and-strikes-with-slaps-and-punches-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद नागरिक अस्पताल में मरीज को पीटा: वीडियो आया सामने, गला पकड़कर गार्ड ने मारे थप्पड़-मुक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद नागरिक अस्पताल में मरीज को पीटा: वीडियो आया सामने, गला पकड़कर गार्ड ने मारे थप्पड़-मुक्के
Fri, 06 Nov 2026 05:52 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 06 Nov 2026 05:52 PM IST
सार
सन्नी ने बताया कि बार-बार डॉक्टर के पास जाने पर एक सिक्योरिटी गार्ड उसे धमकाने लगा। जब उसने दवा देने या दूसरे अस्पताल में रेफर करने की बात कही तो गार्ड ने उस पर थप्पड़ और मुक्कों से हमला कर दिया। इस दौरान उसकी पत्नी के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।
विज्ञापन
पीड़ित
- फोटो : संवाद
विस्तार
नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार के लिए पहुंचे एक मरीज के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दर्द की दवा मांगने पर सिक्योरिटी गार्ड ने मरीज के साथ मारपीट की। इस दौरान उसका गला पकड़कर थप्पड़ और मुक्के मारे गए। घटना के बाद अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति युवक को थप्पड़ मारते और गला पकड़कर खींचते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
रोहतक रोड स्थित भगवान नगर निवासी सन्नी ने बताया कि वीरवार को घर पर किसी बात को लेकर उसका अपने मामा के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद मामा के बेटों ने घर आकर उसके साथ मारपीट की। इस घटना में उसकी पत्नी भावना को भी चोटें आईं। इसके बाद शाम करीब पांच बजे दोनों उपचार के लिए नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। सन्नी का आरोप है कि करीब दो घंटे तक उन्हें उपचार नहीं मिला। दर्द बढ़ने पर उसने इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर से दवा देने की मांग की, लेकिन बार-बार कहने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
डॉक्टर के पास जाने पर गार्ड ने दी धमकी
सन्नी ने बताया कि बार-बार डॉक्टर के पास जाने पर एक सिक्योरिटी गार्ड उसे धमकाने लगा। जब उसने दवा देने या दूसरे अस्पताल में रेफर करने की बात कही तो गार्ड ने उस पर थप्पड़ और मुक्कों से हमला कर दिया। इस दौरान उसकी पत्नी के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। सन्नी ने बताया कि उसके भाई सतीश की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। वीरवार को उसकी तेहरवीं थी, जिसमें मामा और अन्य रिश्तेदार आए हुए थे। इसी दौरान विवाद हुआ था। वह टैक्सी चलाकर परिवार का गुजारा करता है।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
उन्हें मामले की जानकारी मिली है। घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। अस्पताल में इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की सच्चाई सामने आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -डॉ रघुबीर पूनिया, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, जींद।