फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A population of one lakh is receiving only eight to 10 hours of electricity

Mahoba News: एक लाख की आबादी को मिल रही सिर्फ आठ से 10 घंटे बिजली

Sat, 19 Sep 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
A population of one lakh is receiving only eight to 10 hours of electricity
फोटो 18 एमएएचपी 12 परिचय-बृजेश द्विवेदी। संवाद
-तीन फीडरों से जुड़े कस्बा खरेला समेत 40 गांवों में गहराया बिजली संकट
विज्ञापन

-रात के समय बत्ती गुल रहने से परेशान हो रहे उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/खरेला। कोयला खदानों में जलभराव से बिजली उत्पादन प्रभावित होने का असर ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ा है। कस्बा खरेला के 33 केवी पावर हाउस स्थित तीन फीडरों से दी जाने वाली बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पटरी से उतर गई है। खरेला, बसौठ व रिवई फीडर से जुड़े नगर खरेला समेत 40 गांवों में बिजली संकट गहरा गया है। उपभोक्ताओं को 24 में से सिर्फ आठ से 10 घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल रही है। बिजली के अभाव में उपभोक्ता परेशान हैं। गणेशोत्सव के दौरान रात के समय बिजली न रहने से भक्तों में नाराजगी है।
खरेला नगर में 33 केवी पावर हाउस स्थापित है। यहां तीन फीडर खरेला, बसौठ और रिवई स्थित हैं। खरेला फीडर से खरेला नगर को बिजली आपूर्ति दी जाती है जबकि बसौठ व रिवई फीडर से बरायं, ऐंचाना, कुंआ, बारी, पड़ौरा, पुपवारा, पहरेथा, अतरौली, गढ़ारी, रिहुनिया, पाठा, कमलखेड़ा, कनेरी, कुंआ खोड़ा, पुन्नियां, बसौठ, परथनियां, धवारी, बरदा, टिकरी, बिंदावर, रिवई, काकुन, कीतरपुरा, बेहारी, सिजाैरा, बम्हौरी, नटर्रा, संतोषपुरा, कनेरा, जतोरा, कुड़ार, जरोली, चंदौली, बल्लायं आदि गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। रोस्टर के हिसाब से ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे आपूर्ति मुहैया कराने का प्रावधान है लेकिन पिछले 10 दिन से ग्रामीण क्षेत्र दिन व रात के समय भीषण बिजली कटौती हो रही है। ऐसे में ग्रामीणों को महज आठ से दस घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है। बारिश थमने के बाद अब उमस भरी गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में बिजली के अभाव में लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। इस समय विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं लेकिन शाम के समय हो रही बिजली कटौती से आरती और पूजा अंधेरे में करना पड़ रही है। साथ ही रात के समय बिजली आपूर्ति बाधित होने से छात्र-छात्राएं पढ़ाई तक नहीं कर पा रहे हैं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
विज्ञापन

---------
फोटो 18 एमएएचपी 12 परिचय-बृजेश द्विवेदी। संवाद
बिजली आपूर्ति में हो सुधार
रिवई गांव निवासी बृजेश द्विवेदी ने बताया कि 24 में से कुल आठ घंटा ही बिजली आपूर्ति मिल रही है। कटौती से हर कोई परेशान है। बिजली आपूर्ति में सुधार होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
फोटो 18 एमएएचपी 13 परिचय-देवेंद्र तिवारी। संवाद
अघोषित कटौती से हो रही परेशानी
कुआं गांव निवासी देवेंद्र तिवारी का कहना है कि दिन व रात में हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। गांव क्षेत्र में बमुश्किल आठ से दस घंटे ही आपूर्ति ही मिल पा रही है।

---------
वर्जन
इस समय बिजली की खपत बढ़ने से मांग बढ़ी है जबकि ऊपर से आवश्यकता से कम बिजली मिल रही है। पनकी बिजली स्टेशन से कटौती हो रही है। फिर भी उपभोक्ताओं को आवश्यकता अनुसार बिजली की आपूर्ति की जरूरत पूरी करा रहे हैं। -एसपी गौतम, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम महोबा।

फोटो 18 एमएएचपी 12 परिचय-बृजेश द्विवेदी। संवाद

फोटो 18 एमएएचपी 12 परिचय-बृजेश द्विवेदी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed