{"_id":"76488","slug":"Mahoba-76488-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से टेंपो क्षतिग्रस्त, हादसे में चालक सहित दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से टेंपो क्षतिग्रस्त, हादसे में चालक सहित दो लोग घायल
Mahoba
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विकास खंड कबरई के पास ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। इससे टेंपो चालक सहित दो लोग घायल हो गए और टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। एसपी आफिस के पीछे कांशीराम कालोनी निवासी सहाबुद्दीन पुत्र रहीस मंसूरी कांशीराम कालोनी से यात्रियाें को लेकर रेलवे स्टेशन महोबा जा रहा था। जैसे ही वह विकास खंड कार्यालय कबरई के पास पहुंचा, सामने से आ रहे बालू से लदे ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी जिससे टेंपो में सवार कांशीराम कालोनी निवासी महेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि अन्य सवारियां बाल-बाल बच गईं। चालक सहाबुद्दीन को मामूली चोट आई। चीखपुकार सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए और घायल यात्री को अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच मौके का फायदा उठाते हुए ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। कुछ लोगाें ने कबरई पुलिस को सूचना दी। कबरई पहुंचने से पहले ही कबरई पुलिस ने ट्रक को रोककर उसे थाना कबरई में खड़ा करा लिया।
विज्ञापन