फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   people are troubled because of the jam

जाम के कारण परेशान रहे लोग

Tue, 19 Dec 2017 12:07 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 19 Dec 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
people are troubled because of the jam
जाम में फंसे लोग। - फोटो : महराजगंज
महराजगंज।  शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई बार प्लान तो किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। आलम यह है कि शहर में आए दिन वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगता ही रहता है। सोमवार को भी दिन भर लोग जाम से जूझते रहे और यातायात पुलिस परेशान रही। नगर में इफको किसान सेवा केंद्र के पास काफी देर तक जाम लगा रहा। लोगों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


 सोमवार को फरेंदा रोड पर यूनियन बैंक से लेकर सक्सेना चौराहे तक ट्रैफिक जाम के कारण राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस जाम से निजात के लिए काफी देर परेशान रही। इससे ठंड के मौसम में वाहन चालक भी ठिठुरते रहे। शहर में जाम को लेकर कई बार यातायात पुलिस ने प्लान किया। रोड के किनारे की दुकानों के आगे चुना गिराकर दुकान पर खडे़ होने वाले वाहनों को ठीक ढंग से खड़ा करने का निर्देश दिया था लेकिन ट्रैफिक पुलिस का एक भी नियम कामयाब नहीं हुआ। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए चौराहे को गोद लेने के लिए भी पुलिस ने प्लान बनाया लेकिन वह भी फेल रहा।
विज्ञापन

यातायात इंस्पेक्टर संजय शाही ने कहा कि शहर में जाम का मुख्य वजह अस्थाई अतिक्रमण है।

अस्थाई अतिक्रमण तो अभियान के दौरान हट जाते हैं। लोगों को रोड के किनारे गाड़ियों को खड़ा करने से मना किया जाता है। दुकानदारों को दुकान के सामने वाहन खड़ा करने के लिए कई बार चेतावनी भी दी गई लेकिन सुधार न होने से रोड पर जाम लग जाता है। इसके लिए प्लान बनाया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed