{"_id":"6a909b635f9113bd2c0bc60e","slug":"no-entry-for-heavy-vehicles-in-the-city-diversions-at-four-locations-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-184065-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दस लाख की नेपाली कॉस्मेटिक क्रीम बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दस लाख की नेपाली कॉस्मेटिक क्रीम बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
पिकअप में रखकर ले जा रहे थे 97 गत्ता नेपाली फेयर एंड लवली
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र पिपरा के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह एक पिकअप की तलाशी ली तो उसमें से लाखों रुपये का नेपाली फेयर एंड लवली क्रीम बरामद हुई। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद सामान 97 गत्तों में रखा गया था। इसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये बताई गई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई पिकअप को कब्जे में ले लिया। अभियुक्तों की पहचान नौतनवा थाना क्षेत्र निवासी चन्द्रेश और रोहन के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद सामान और अभियुक्तों को धारा 111 के तहत अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा सौंप दिया। इस संबंध में एसओ कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान 97 गत्ता कॉस्मेटिक क्रीम के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को कस्टम विभाग नौतनवा को भेज दिया गया है।