{"_id":"6aaef3397e2876b43b07eebf","slug":"the-justice-took-stock-of-the-courts-arrangements-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-185443-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: न्यायालय की व्यवस्थाओं का न्यायमूर्ति ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: न्यायालय की व्यवस्थाओं का न्यायमूर्ति ने लिया जायजा
Sun, 20 Sep 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरी शनिवार को सिविल कोर्ट फरेंदा का निरीक्षण किया। न्यायमूर्ति के न्यायालय परिसर पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालय की व्यवस्थाओं, पत्रावलियों और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। साथ ही अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मचारियों से भी कोर्ट से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली।
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेंदा के बैनर तले अधिवक्ताओं ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति को ज्ञापन सौंपा। इसमें फरेंदा स्थित दीवानी न्यायालय के लिए पूर्व में चिह्नित 10 एकड़ भूमि के क्रय की कार्रवाई शीघ्र कराने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने न्यायालय में अपीलीय न्यायालय और वरिष्ठ सिविल जज न्यायालय की स्थापना के लिए आदेश पारित करने का भी अनुरोध किया।
इस मौके पर जिला जज अरविंद मलिक, सीजेएम मुकेश यादव, सिविल जज जूनियर डिवीजन विश्वनाथ प्रताप सिंह, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन अंकित सिंह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेम सिंह, मंत्री अजीत मणि त्रिपाठी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।