फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard pugmarks confirm movement towards the forest; villagers gripped by fear.

Maharajganj News: तेंदुए के पदचिह्नों से जंगल की ओर जाने की पुष्टि, दहशत से सहमे हैं ग्रामीण

Mon, 31 Aug 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Leopard pugmarks confirm movement towards the forest; villagers gripped by fear.
ग्रामसभा बैदौली के नेपाली टोला में शनिवार रात घुस गया था तेंदुआ
विज्ञापन

वन विभाग ने पदचिह्नों को देखकर जंगल में जाने की पुष्टि की
निचलौल। ग्रामसभा बैदौली के नेपाली टोला में शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे पहुंचे तेंदुए के जंगल की ओर जाने की पुष्टि वन विभाग ने कर दी है। हालांकि तेंदुए द्वारा एक कुत्ते के दबोचने की कोशिश के कारण ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग की निचलौल रेंज के ग्रामसभा बैदौली के नेपाली टोला में शनिवार को तेंदुआ घुस आया था। हरिकेश गुप्ता के घर के पास तेंदुए को देखकर आसपास मौजूद कुत्ते भौंकने लगे। कुत्तों के शोर और लोगों की भीड़ बढ़ती देख तेंदुआ गन्ने के खेत की ओर चला गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

रविवार सुबह वन विभाग की टीम दोबारा गांव पहुंची। टीम ने तेंदुए के पदचिह्नों की जांच की। खेतों में मिले पदचिह्नों के आधार पर वन विभाग ने तेंदुए के जंगल की ओर चले जाने की पुष्टि की है। हालांकि, ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुए ने शनिवार रात एक कुत्ते को दबोचने की कोशिश किया था लेकिन वह सफल नहीं हो सका। ऐसे में ग्रामीणों को आशंका है कि शिकार की तलाश में तेंदुआ दोबारा आबादी की ओर लौट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की रात तेंदुए की चहलकदमी से नेपाली टोला के लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीण दिनेश कुशवाहा, हरिकेश, श्याम बिहारी, सत्येंद्र, धर्मवीर और राकेश कुमार ने बताया कि रात का खौफनाक मंजर अभी भी जेहन से नहीं निकल रहा है। तेंदुए के कुत्ते पर हमला करने के दौरान उसकी आवाज सुनकर पूरा मोहल्ला सहम गया था।

वर्जन

रविवार सुबह टीम के साथ ग्राम बैदौली नेपाली टोला में मौके का निरीक्षण किया गया। आबादी के बीच तेंदुए के पहुंचने के पदचिह्न मिले हैं जबकि खेतों में मिले पदचिह्नों से उसके जंगल की ओर चले जाने की संभावना है। ग्रामीणों को जागरूक किया गया है और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
-सुनील कुमार राव, क्षेत्रीय वनाधिकारी निचलौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed