फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lekhpals demonstrated in support of their demands

Maharajganj News: मांगों के समर्थन में लेखपालों ने किया प्रदर्शन

Sun, 16 Nov 2025 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals demonstrated in support of their demands
नौतनवा तहसील में एसडीएम को पत्र सौंपते लेखपाल। 
महराजगंज। पदनाम परिवर्तन, योग्यता, मृतक आश्रित, स्टेशनरी, यात्रा भत्ता जैसी मांग को लेकर लेखपालों ने धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन शनिवार को तहसीलों में सौंपा। शनिवार को सदर, नौतनवा, निचलौल, फरेंदा में लेखपाल संघ की ओर से धरना दिया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी व मंत्री ऋषिकेश शर्मा की अगुवाई में लेखपाल लामबंद रहे। अध्यक्ष ने कहा राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार के पद सृजन, एसीपी विसंगति व मृतक आश्रित कोटा को लेकर लेखपाल संगठन पिछले 9 वर्ष से मांग कर रहा है। इसके बावजूद हमारी मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दीपक मणि पांडेय ने कहा कि विशेष वेतन भत्ता और स्टेशनरी शुल्क नाममात्र लेखपाल पा रहे जबकि सर्वाधिक स्टेशनरी व यात्रा हमारे जिम्मे होती है। ऐसे में इसे 100 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये किया जाना चाहिए। उपमंत्री शीला चौधरी ने कहा कि लेखपालों की तबादला नीति में बदलाव नहीं होने के कारण हम लोग घर से 400 से 500 किमी दूर रहकर ड्यूटी कर रहे हैं। हमें गृह जनपद के आसपास तैनाती हो जाए तो हम परिवार की देखभाल कर सकते हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में सुनील कुमार यादव, मारुति नंदन निम, शोभनाथ भारती सहित अन्य लेखपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed