फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   If there are no student union elections then why pay fees for this item?

Maharajganj News: छात्रसंघ चुनाव नहीं तो क्यों दें इस मद में शुल्क

Mon, 07 Oct 2024 05:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 07 Oct 2024 05:26 PM IST
विज्ञापन
If there are no student union elections then why pay fees for this item?
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी काॅलेज के विद्यार्थियों ने सोमवार को छात्र संघ की बहाली को लेकर नारेबाजी करते हुए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। मांग करते हुए कहा कि जब विद्यार्थियों से इस मद में शुल्क लिया जाता है तो चुनाव क्यों नहीं कराया जा रहा। विद्यार्थियों ने छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की।
विज्ञापन

काॅलेज के विद्यार्थियों ने कहा कि छात्र संघ चुनाव न होने के कारण विद्यार्थियों की तमाम समस्याओं पर विचार नहीं किया जाता और काॅलेज प्रशासन मनमाने तरीके से कार्य करता है। विद्यार्थियों की जरूरी मांग भी पूर्ण करने की जरूरत नहीं समझी जाती, जिसके कारण तमाम किस्म की समस्याएं बनी रहती है। काॅलेज प्रशासन हम लोगों से छात्र संघ का शुल्क भी लेता है। आखिर जब छात्र संघ चुनाव नहीं कराया जाता तो शुल्क क्यों वसूला जाता है। विद्यार्थियों ने कहा कि छात्र संघ चुनाव अविलंब कराया जाए अन्यथा आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में आलोक रंजन दुबे, राजमंगल यादव, मनीष कुमार यादव, आलोक कुमार, कृष्ण मुरारी यादव, नीरज, अनुज, धीरज, अभय, मोहित, अभिषेक मिश्र, अशोक मौर्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed