फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Husband found in neighbor's room, wife creates ruckus

Maharajganj News: डिपो में परिचालकों की कमी होगी दूर, संविदा पर होंगे भर्ती

Tue, 25 Aug 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Husband found in neighbor's room, wife creates ruckus
डिपो में सिर्फ 95 चालक व 80 परिचालक हैं तैनात
विज्ञापन

10 चालक व परिचालक की होगी संविदा नियुक्ति
महराजगंज। चालक व परिचालक की कमी के कारण अब डिपो की रोडवेज बसें खड़ी नहीं रहेंगी। परिवहन निगम राज्य कार्यालय की तरफ से आउटसोर्सिंग से चालक व परिचालक भर्ती समाप्त कर डिपो को संविदा भर्ती के अधिकार प्रदान किए हैं।
महराजगंज डिपो से कुल 76 रोडवेज बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर होता है। बसों की संख्या के सापेक्ष चालकों की संख्या सिर्फ 99 है जबकि 20 से अधिक रोडवेज की बसें लांग रूट तक यात्रा की सुविधा प्रदान करती हैं। इन बसों में दो चालक व परिचालक तैनात रहते हैं। लेकिन डिपो में 99 चालक व 80 परिचालक ही हैं ऐसे में सभी रूटों पर संचालन क्रम में दो से तीन रोडवेज बसें डिपो के वर्कशाप या बस स्टेशन में खड़ी रहती थीं।
विज्ञापन

सभी रोडवेज बसों का संचालन कराने के लिए डिपो को लगभग 10 चालक व इतने ही परिचालकों की जरूरत लेकिन अबतक भर्ती के लिए आउटसोर्सिंग व्यवस्था थी। इस वजह से भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। इस समस्या को देखते हुए परिवहन निगम राज्य कार्यालय की तरफ से पत्र भेजकर आउटसोर्सिंग भर्ती के स्थान पर डिपो को जरूरत के मुताबिक संविदा भर्ती के अधिकार प्रदान किया गया है। बदलाव से उम्मीद है कि महराजगंज डिपो में चालक व परिचालक कमी अब नहीं रहने वाली। संविदा पर डिपो भर्ती कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
चालक व परिचालक की भर्ती अब आउटसोर्सिंग की जगह संविदा पर होगी। डिपो को भर्ती का दायित्व सौंप दिया गया है। अब 10 चालक व 10 परिचालक संविदा पर रखे जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया शीघ्र क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर से वार्ता कर शुरू की जाएगी।
-सर्वजीत वर्मा, एआरएम, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed