फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Foreign woman arrested while crossing border disguised as Sadhvi

Maharajganj News: साध्वी भेष धारण कर बॉर्डर पार करते समय विदेशी महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद

Fri, 18 Aug 2023 03:24 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Aug 2023 03:24 PM IST
सार

नौतनवां क्षेत्राधिकारी आभा सिंह ने कहा कि भारत से नेपाल जाने वाले लोगों की जांच हो रही थी। इस दौरान एक विदेशी महिला फर्जी आधार कार्ड के साथ पकड़ी गई। वह काफी समय से भारत मे अवैध रूप से रह रही थी। केस दर्ज कर न्यायालय चालान किया गया।

विज्ञापन
Foreign woman arrested while crossing border disguised as Sadhvi
फर्जी आधार कार्ड बनवाकर नेपाल जा रही थी विदेशी महिला - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत- नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर से साध्वी के भेष में अन्य कुछ साधु संतों के साथ नेपाल जा रही एक विदेशी महिला को आब्रजन विभाग ने गिरफ्तार कर सोनौली पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस केस दर्ज कर न्यायालय चालान कर दी।

विज्ञापन


बताया गया है कि विदेशी महिला का पासपोर्ट भारत सरकार ने प्रतिबंध किया है। मार्च महीने में उसे वापस किया गया था, फिर वह चकमा देकर अवैध रास्ते से भारत में प्रवेश कर इलाहाबाद एक आश्रम में रहती थी और उसी आश्रम से फर्जी आधार कार्ड बनाकर दिया गया था। जिसके जरिए वह भारत से नेपाल जाने वाली थी।
विज्ञापन


बुधवार देर रात सोनौली पुलिस और आब्रजन विभाग सरहद पर संयुक्त रूप से भारत से नेपाल आने जाने वाले यात्रियों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक महिला साध्वी भेष में अन्य साधु महिलाओं के साथ नेपाल जा रही रही। जिसे रोक कर आईडी की मांग की गई और पूछताछ में पता चला कि वह विदेशी महिला है। आब्रजन अधिकारी उक्त महिला को हिरासत में लेकर आब्रजन कार्यालय पहुंचे और उसके पासपोर्ट की जांच किया तो पता चला कि विदेशी महिला का भारत आगमन पर प्रतिबंध है। स्विट्जरलैंड से मुंबई भारत आगमन के दौरान ही वापस भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अब सभी पढ़ पाएंगे डॉक्टर साहब का पर्चा, साफ अक्षरों में लिखना होगा दवाओं के नाम

आधार कार्ड पर लिखा है विदेशी महिला का नाम वंदना सिंह

विदेशी महिला के आधार कार्ड पर नाम वंदना सिंह पुत्री किशोर सिंह निवासी 213/3 बरवी कहरा महोबा यूपी अंकित है। विदेशी महिला नागरिक के बारे में पता चला कि उसका सही नाम कोलिंन पैट्रिक लिंच उम्र 35 वर्ष है। वह मूलतः 15 मिलर स्ट्रीट राहोबोथ एमए यूएसए की रहने वाली है।

झुसी प्रयागराज आश्रम में नौ मार्च तक रही विदेशी महिला
पकड़ी गई विदेशी महिला सबसे पहले वैध वीज़ा व पासपोर्ट पर वर्ष 2010 में आई थी। इसके बाद कई बार भारत आती जाती रही है। 28 सितंबर 2019 को वह भारतीय ई-वीज़ा लेकर दिल्ली आई और उसके बाद वह 9 मार्च 2023 तक क्रिया योगा आश्रम एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट झूंसी प्रयागराज यूपी में रही। इसके बाद वह चली गई।

 

आने पर उसे मुंबई से स्विटजरलैंड भेज दिया

जांच में पता चला की विदेशी महिला आश्रम से जाने के बाद ई - वीज़ा, क्रमांक -900AFD28N पर 19-मार्च-2023 को स्विट्जरलैंड से मुंबई आई, लेकिन इस बार मुंबई एयरपोर्ट पर उसका इंट्री रिफ्यूज कर दिया गया। उसका भारत में आने का वीजा वैध नहीं था। उसे भारत में आने की अनुमति नहीं दी गई और उसे वापस स्विट्जरलैंड भेज दिया गया। उसके पासपोर्ट पर 20 मई 2023 को स्विट्जरलैंड का आगमन इमीग्रेशन मोहर एवं 21-मई-2023 को स्विट्जरलैंड से प्रस्थान की मोहर उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें: किशोरी को लेकर भाग रहा था दूसरे समुदाय का युवक, भाई ने पकड़ा

22 मई को काठमांडों में रूकी थी महिला
गिरफ्तार यूएसए की महिला 22-मई 2023 को नेपाल पहुंची, जहां वह नेपाल के निवासी मोहन प्रसाद लमीछाने निवास का पता मकान क्रमांक 15 बलाजु हाइट मुंसिएएलिटी बागमती काठमांड़ों नेपाल के साथ उसके घर पर रही। नेपाल के काठमांड़ों में उक्त यूएसए की महिला नागरिक आश्रम के योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

नेपाल जा रही थी वीजा विस्तार कराने

पूछताछ में पता चला कि 12-जून-2023 को विदेशी महिला एक कार से भारत में बिना एमिग्रेशन प्रक्रिया पूरा किए अनाधिकृत तरीके से प्रवेश की और इलाहाबाद के उसी आश्रम में रहने लगी। आश्रम से उसको फर्ज़ी आधार कार्ड गया। फिर उसे ज्ञात हुआ कि उसका नेपाल का वीजा 19-अगस्त 2023 को समाप्त हो रहा है। इसलिए वह नेपाल वीज़ा वैद्यता विस्तार के लिए जा रही थी, जो मुख्य गेट सीमा सोनौली पर रूटीन जांच के दौरान पकड़ी गई।

नौतनवां क्षेत्राधिकारी आभा सिंह ने कहा कि भारत से नेपाल जाने वाले लोगों की जांच हो रही थी। इस दौरान एक विदेशी महिला फर्जी आधार कार्ड के साथ पकड़ी गई। वह काफी समय से भारत मे अवैध रूप से रह रही थी। केस दर्ज कर न्यायालय चालान किया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed