फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   young man from another community running away with a girl

Kushinagar News: किशोरी को लेकर भाग रहा था दूसरे समुदाय का युवक, भाई ने पकड़ा

Fri, 18 Aug 2023 02:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Fri, 18 Aug 2023 02:43 PM IST
सार

आरोप है कि विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को दूसरे समुदाय के युवक ने धर्म छिपाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों के बीच मोबाइल पर बातें होती थीं। युवक ने किशोरी का अश्लील वीडियो बना लिया था और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था।

विज्ञापन
young man from another community running away with a girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से लेकर भाग रहे युवक को किशोरी के भाई ने पकड़ लिया। खुद को घिरते देखककर युवक अपनी बाइक छोड़कर किसी तरह छुड़ाकर भाग निकला। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया और युवक पर केस दर्ज कर लिया है। युवक किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर कई माह से ब्लैकमेल करता था।

विज्ञापन


विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को दूसरे समुदाय के युवक ने धर्म छिपाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों के बीच मोबाइल पर बातें होती थीं। युवक ने किशोरी का अश्लील वीडियो बना लिया था और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। बृहस्पतिवार को किशोरी को युवक घर से भगा ले गया।
विज्ञापन


किशोरी का भाई घर से करीब दस किलोमीटर दूर एक चौराहे पर किसी काम से गया था। उसने अपनी बहन को एक बाइक से लेकर जा रहे युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को फोन किया। लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। युवक अपनी बाइक छोड़कर भाग निकला। बहन और युवक की बाइक लेकर भाई थाने पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया है। उसे वायरल करने की धमकी देकर गलत काम करता था। वह भगाकर गोरखपुर ले जा रहा था। वीडियो वायरल होने के भय से उसकी बात मानती थी। उसने अपना धर्म छिपाकर नजदीकी बढ़ाई।

पुलिस ने युवक पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। किशोरी के भाई का आरोप है कि पुलिस ने धारा में अल्पीकरण किया है। किशोरी के बयान के आधार पर और गंभीर धाराएं लगनी चाहिए। इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। विवेचना के दौरान धाराएं बढ़तीं और कम होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed