फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   flag hosting

सरहद से शहर तक गूंजा झंडा ऊंचा रहे हमारा

Sat, 17 Aug 2019 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
flag hosting
पुलिस लाइंस में ध्वजारोहण करते एसपी रोहित सिंह सजवान। - फोटो : MAHARAJGANJ
सरहद से शहर तक गूंजा झंडा ऊंचा रहे हमारा
विज्ञापन

जिले में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों एवं निजी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। शहर समेत जिले के तमाम स्थानों पर स्कूलों व कॉलेजों की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मी भी सम्मानित किए गए। भारत-नेपाल सीमा से सटे गांवों से लेकर शहर तक विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा की गूंज होती रही।
कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण के बाद जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने शहीदों के परिजनों एवं पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया। शहीद पंकज त्रिपाठी के पिता ओम प्रकाश त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। वहीं बसंत, प्रभुनाथ, वीरेंद्र एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन बिकाऊ, शिवपूजन, बृजराज, जगदीश, दर्शन, रामफल, प्रभुदयाल, झलरा देवी, योगेंद्र को साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। दीवानी न्यायालय में जिल जज, विकास भवन में सीडीओ, तहसील में एसडीएम ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। पुलिस लाइंस में एसपी रोहित सिंह सजवान ने ध्वजारोहण कर बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रोफेसर शिब्बनलाल सक्सेना की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। एसएसबी की 22वीं वाहिनी चिऊरहां में डिप्टी कमांडेंट अंजनी कुमार तिवारी ने ध्वजारोहण किया। पंडित दीनदयाल इंटर कॅालेज, विशप अकादमी, सेंट जोसेफ स्कूल, कास्मो पोलिटन, सेंट जेवियर्स, डिवाइन पब्लिक स्कूल, शांति बाल विद्या मंदिर, जीएसवीएस इंटर कॉलेज, जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज, डॉ. आंबेडकर महाविद्यालय, नवोदय विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम, डॉयट समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया। राजनीतिक दलों भारतीय जनता पार्टी, सपा व कांग्रेस कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार एसएसबी चेकपोस्ट पर कंपनी कमांडर अमित कुमार ने ध्वजारोहण कर भारत-नेपाल सीमा के दोनों तरफ के सुरक्षाकर्मियों को मुंह मीठा कराया। सोनौली कोतवाल विजय राज सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूलों में बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, ठाकुर शिव कुमार सिंह स्मारक कन्या इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानाचार्य मदन पांडेय ने झंडा फहराया। गेरमा स्थित मरियम गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज व मदरसा गौसिया अहले सुन्नत अनवारुल उलूम में मुरलीधर पांडेय, प्रेमलाल सिंघानिया कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शशिकला सिंह, यूपी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अनिल कुमार सिंह, सेट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक ओए जोसेफ, चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंधक लक्ष्मण तुलस्यान, बीएसएस कॉलेज व आरपीआईसी स्कूल में प्रबंधक महन्थ तिवारी, एसकेएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुजौली में जितेंद्र बहादुर सिंह, रामकिशन मेमोरियल एकेडमी में प्रबंधक विवेक चौरसिया ने झंडा रोहण किया। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित नृत्य, गीत, संगीत व लघु एकांकी का प्रदर्शन किया।
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख रामनिवास यादव ने ध्वजारोहण किया। सिंदुरिया ग्राम पंचायत भवन पर प्रेम सागर गुप्ता, आंगनबाड़ी केंद्र मदरसा हुसैनिया, प्राथमिक विद्यालय प्रथम, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय तृतीय, आदर्श ज्ञान मंदिर, माया देवी शिशु ज्ञान मंदिर आदि विद्यालयों में भी ध्वजारोहण किया किया गया। सीताराम इंटरमीडिएट कॉलेज सिंदुरिया में प्रबंधक राम हरख गुप्त ने ध्वजारोहण किया। ग्राम सभा हरिहरपुर में ग्राम प्रधान अर्जुन गुप्ता ने प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ध्वजारोहण किया।
घुघली प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी के दौरान अखंड भारत, अनुच्छेद 370 आदि से संबंधित झांकी निकाली। टीडी मेमोरियल इंटर कॉलेज में प्रबंधक शंभु जायसवाल, एंग्लो सस्कृत इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रबंधक सुरेश कुमार रुंगटा ने ध्वजारोहण किया। ब्लॉक पर ब्लॉक प्रमुख संजय प्रसाद, पकड़ियार बिशुनपुर के प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान राजीव गोविंद राव, रेशमा देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रबंधक हरी सिंह, मंगलपुर पटखौली के प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान भरत शुक्ल ने ध्वजारोहण किया।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में एसडीएम सत्यम मिश्रा व थाना परिसर में सीओ रणविजय सिंह ने झंडारोहण कर शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किया। नगर पंचायत में अध्यक्ष विश्वनाथ मद्धेशिया, रेंज परिसर में रेंजर जगरनाथ प्रसाद, सीएचसी में अधीक्षक डॉ. वीके शुक्ला, ब्लॉक परिसर बीडीओ रविन्द्र वीर यादव, बीआरसी में खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार सिंह, मेन तिराहे पर किराना व्यवसायी संघ के अध्यक्ष राजू जायसवाल ने झंडारोहण किया। सीमावर्ती क्षेत्र के विद्यालय राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रबंधक सनत कुमार राहुल, तारा चंद राजेन्द्र प्रसाद पीजी कॉलेज में अजय जायसवाल, सरस्वती देवी पीजी कॉलेज में प्रधानाचार्य एनपी सिंह, सेक्रेट हार्ट सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक जीएन त्रिपाठी, रामभोली कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक आशीष मणि त्रिपाठी, मसीह सेवा श्रम इंटर कॉॅलेज में प्रधानाचार्य फादर सेवास्टीयन, रामहर्ष इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रबंधक रामहर्ष शर्मा, सेंट जोसेफ स्कूल में प्रबंधक रेजी ऐसी, मेट्रो कॉन्वेट में प्रबंधक मोहम्मद तबारक, हेरा पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अब्दुल अजीज, राजा रत्न सेन इंटर कालेज में प्रबंधक ओमप्रकाश पांडेय, रायल माउंट स्कूल में प्रबंधक नरेंद्र पटेल, ज्ञान भारती इंटर कालेज प्रबंधक बेचन शर्मा, सन साइन स्कूल में प्रबंधक राजेश, स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में सुचिता चौरसिया, मां भगवती बाल विद्या पीठ में प्रबंधक शैलेश पांडेय, वीपी एजुकेशनल में प्रबंधक सदाशिव पांडेय ने ध्वजारोहण किया।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम कोर्ट में एसडीएम आरबी सिंह, सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन में अध्यक्ष अरविन्द कुमार मिश्र, क्षेत्र पंचायत कार्यालय व स्कालर्स एकेडमी आनंदनगर में ब्लॉक प्रमुख रामप्रकाश सिंह, नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष राजेश जायसवाल, परमेश्वर सिंह पीजी कॉलेज आरबी यादव, पीएसएम पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य चंदा श्रीवास्तव,सीएचसी बनकटी में अधीक्षक डॉ. हीरालाल, खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पर बीईओं हेमवंत कुमार, झिनकी देवी स्मारक पीजी कालेज में प्रबंधक फूलचंद यादव, सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज में बीडी चौबे, लाल बहादुर शास्त्री इंटरमीडिएट कालेज मथुरानगर में प्रबंधक विन्ध्याचल गुप्ता, एमपी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक संतोष पांडेय, मोती राम दिवेदी जनता इंटर कॉलेज में प्रबंधक चंद्रप्रकाश दूबे, लुंबिनी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य भगवान दत्त पांडेय ने ध्वजारोहण किया।
पुरंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरंदरपुर में विनय पांडे, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हृदय नारायण तिवारी ने ध्वज फहराया।
बरगदवां प्रतिनिधि के अनुसार मुन्दर प्रसाद इंटर कॉलेज में प्रबंधक अवध बिहारी चौधरी ने ध्वजारोहण किया। इन्दर प्रसाद जनजातीय आदर्श इंटर कालेज में प्रबंधक राधारमण चौधरी, बाबा कमला प्रसाद इंटर कॉलेज में प्रबंधक धीरज शुक्ल, सन सानि एकेडमी पर प्रबंधक विजय यादव, प्राथमिक विद्यालय बरगदवा पप्पू पाण्डेय, प्राथमिक विद्यालय सेमरहना में ग्राम प्रधान संतोष यादव, साधन सहकारी समिति में समिति के सभापति बाबू नन्दन शर्मा, प्राथमिक विद्यालय देवघट्टी में ग्राम प्रधान जगवंत वर्मा, प्राथमिक विद्यालय बेलहिया ग्राम प्रधान दीपू यादव ने ध्वजारोहण किया।
लेहड़ा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम प्रधान अमित पासवान ने कृष्णा पब्लिक स्कूल में ध्वजा रोहण किया। लार्ड कृष्णा इंटरमीडिएट कॉलेज व पीजी कॉलेज में प्रबंधक कमलेश पांडेय व प्राचार्य डॉ. श्रीराम सिंह ने ध्वजारोहण किया। ध्वजा रोहण के बाद स्कूल परिसर में पौधा रोपण किया गया। रामनाथ उमाशंकर इंटरमीडिएट कालेज में कृष्णमुराली जायसवाल, चन्द्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में अमित मोहन श्रीवास्तव, जीएस नेशनल पब्लिक स्कूल में नवीन सिंह, पं. जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज में प्रबंधक इन्द्रदेव यादव, पूर्वांचल ग्रामीण बैंक में प्रबंधक अंकित श्रीवास्तव आदि ने ध्वजारोहण किया।
ठूठीबारी प्रतिनिधि अनुसार स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, राधाकुमारी इंटर कॉलेज, सेक्रेड हार्ट स्कूल इंटर कालेज, आदर्श बाल विद्या मंदिर, बृजलाल स्मारक महाविद्यालय, कलावती देवी इंटर कॉलेज, लार्ड बुद्धा सैनिक कांवेट स्कूल ठूठीबारी, आरपी चिल्ड्रेन स्कूल, ठूठीबारी कोतवाली, कस्टम कार्यालय, एसएसबी कैंप ठूठीबारी, पंचायत भवन में तिरंगा फहराया गया।
अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार जगदीश प्रसाद पांडेय स्मारक पीजी कॉलेज में प्रबंधक कृपा शंकर पांडेय और महात्मा बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रबंधक पंडित सुधाकर मिश्र ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक व जूनियर विद्यालय में गुड्डू ठाकुर, स्टेट बैंक में प्रबंधक भारत ने तिरंगा फहराया। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी ध्वजारोहण किया गया। बेलभार मदरसा और स्कूलों में मौलाना मोहम्मद अखलद कासमी ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रमाशंकर तिवारी उर्फ द्वारिका ने तिरंगा फहराया।
खुटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार श्री रामभजन आंबेडकर विद्यालय में प्रबंधक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। खुटहां बाजार में कमलावती देवी आइडियल सेंट्रल पब्लिक स्कूल में सदर प्रमुख किरण गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।
कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय में मनोज कुमार सिंह, श्रीराम परमहंस बालिका इंटर कॉलेज में चंद्रवीर सिंह, आदर्श इंटर कॉलेज में योगेंद्र नाथ चतुर्वेदी, इकरा इंटर कॉलेज में पूर्व विधायक कौशल किशोर सिंह, देवीशरण रामचंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. प्रशांत कुमार चतुर्वेदी , प्राथमिक विद्यालय बभनी खुर्द में प्रदीप पांडेय ने ध्वजारोहण किया।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल कैंप दोमुहानाघाट परिसर में कार्यवाहक कमांडेंट बरजीत सिंह ने ध्वजारोहण किया। कस्बे के गांधी चौक पर नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान, कार्यवाहक कमांडेंट बरजीत सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी राजू कुमार के ने तिरंगा फहराया। नौतनवां तहसील कार्यालय पर एसडीएम जसधीर सिंह, विशंभर नाथ जनता इंटर कॉलेज में नरसिंह पांडेय, परम ज्योति पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर में आनन्द पांडेय, एमके इंटर कॉलेज दुर्गापुर में नरसिंह पांडेय ने ध्वजारोहण किया।

धानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र पंचायत कार्यालय में क्षेत्र पंचायत प्रमुख महबूब आलम राइनी ने ध्वजारोहण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनिशेखर, बाल विकास परियोजना कार्यालय पर प्रभारी सीडीपीओ रीता त्रिपाठी, भारतीय स्टेट बैंक में शाखा प्रबंधक बाबूलाल ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed