{"_id":"6a9c7ea9daba15d7b0009179","slug":"dm-and-sp-inspected-the-one-stop-center-and-assessed-the-arrangements-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-184573-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर डीएम व एसपी ने परखी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर डीएम व एसपी ने परखी व्यवस्था
विज्ञापन
नौतनवा। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने शनिवार की दोपहर नगर में स्थापित वन स्टॉप सेंटर की द्वितीय शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सेंटर की व्यवस्था को परखा।
दोनों अधिकारियों ने सेंटर में शरण लेने वाली लड़कियों के रहने-खाने की सुविधा, काउंसिलिंग एवं सुरक्षा आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और केंद्र प्रशासक साधना त्रिपाठी एवं सेंटर पर तैनात अन्य कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ही केंद्र प्रशासक साधना त्रिपाठी द्वारा अधिकारियों के समक्ष केंद्र के आसपास गंदगी रहने, जर्जर सड़क और नशेड़ियों के घूमते रहने का मामला सामने लाया।
अधिकारियों ने मौके पर सीओ को सेंटर पर पुलिस की ड्यूटी लगाने तथा ईओ संदीप सरोज को जल्द से जल्द सेंटर के चारों ओर सीसीटीवी कैमरा लगवाने, सेंटर की साफ-सफाई करा इंटरलॉकिंग सड़क बनवाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कुणाल, सीओ बसंत सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमा नाथ राय, केंद्र प्रशासक साधना त्रिपाठी आदि की मौजूदगी रही।