{"_id":"6a9c7e81a0579ba0b209f426","slug":"aam-aadmi-party-workers-staged-a-protest-at-nichlaul-tehsil-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-184582-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया निचलौल तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया निचलौल तहसील में प्रदर्शन
विज्ञापन
निचलौल। आयुष्मान योजना में संशोधन की मांग को लेकर शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष एवं सिसवा विधानसभा प्रभारी जाहिद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
एसडीएम को दिए ज्ञापन में जाहिद अली ने कहा कि पात्र गृहस्थी राशन कार्ड में छह सदस्यों के नाम और वर्ष 2019 से पहले का राशन कार्ड होने जैसी शर्तों के कारण कई गरीब परिवार आयुष्मान योजना के लाभ से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार 60 वर्ष की उम्र में वृद्धावस्था पेंशन देती है जबकि आयुष्मान योजना का लाभ 70 वर्ष की उम्र से दिया जा रहा है। इसे संशोधित किया जाना चाहिए।
कार्यकर्ताओं ने एक से 60 वर्ष तक के पात्र एवं गरीब लोगों का सर्वे कराकर पात्रता के आधार पर आयुष्मान कार्ड जारी करने तथा सीनियर सिटीजन योजना को बंद करने की मांग की। इस दौरान सिराजुद्दीन अंसारी, विनोद मौर्य, ईश्वर चंद्र पटेल, अमानुल्लाह, शाह फैसल, मजहर अली, दशरथ, रमजान अली, सुदामा, अंगद, दिनेश समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।