फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   12 secondary and 50 council school teachers were honored for fostering innovation in education.

Maharajganj News: शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देने वाले 12 माध्यमिक व 50 परिषदीय शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Sun, 06 Sep 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
12 secondary and 50 council school teachers were honored for fostering innovation in education.
विकास भवन सभागार में गौहरपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल यादव को सम्मानित करते मुख्य व विशिष्ट अतिथि
महराजगंज। शिक्षक दिवस के विशेष मौके पर शनिवार को 12 माध्यमिक व 50 परिषदीय शिक्षकों को उनके सार्थक प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल और विशिष्ट अतिथि सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन

नवाचार आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने वाले जनपद के माध्यमिक व बेसिक शिक्षकों को शिक्षक दिवस के मौके पर प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष व सीडीओ ने शिक्षकों को सम्मान प्रदान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा शिक्षकों की समाज में बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि यह देश का भविष्य तैयार करते हैं। आज शिक्षक दिवस के मौके पर ऐसे शिक्षकों का सम्मान करना मेरे लिए फक्र की बात है।
विज्ञापन

सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकार प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता व संसाधन बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। शिक्षकों का भी दायित्व है कि वह प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा को मजबूत बनाने में अपना उत्कृष्ट योगदान दें। जिन्होंने बेहतर तरीके से अपना दायित्व निर्वाह किया उनका सम्मान अन्य को प्रेरणा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मान कार्यक्रम में मौजूद डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि राजकीय माध्यमिक गौहरपुर प्रधानाध्यापक अनमोल यादव, सदर ब्लॉक से जीएसवीएस के शिक्षक अमरेंद्र कुमार शर्मा, पनियरा से आफताब आलम, बृजमनगंज से ओबैदुल्लाह, फरेंदा के जयपुरिया इंटर कॉलेज से रासायन विज्ञान प्रवक्ता एसके गौड़, सिसवां से सोनू पटेल, निचलौल से सर्वेश, घुघली से हरीश, नौतनवा से प्रभाकर को विकास भवन सभागार में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शामिल बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के कुल 50 शिक्षक सम्मानित हुए। इसमें एआरपी व एसआरजी भी सम्मिलित हैं। साथ ही साथ सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर भी शिक्षक सम्मान कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित हुए।

डीआईओएस कार्यालय सभागार में 17 शिक्षक सम्मानित
समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक मुकेश कन्नौजिया ने बताया कि डीआईओएस कार्यालय सभागार में शिक्षक दिवस पर कुल 17 माध्यमिक शिक्षकों को सम्मान दिया गया। शिक्षक सम्मान डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा व माध्यमिक के वित्त एवं लेखाधिकारी अबरार आलम ने जीजीआईसी धनेवा की प्रधानाचार्य अनामिका पांडेय, माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव, सरोज, सतीश पासवान, राजवीर सिंह, सतीश पाठक, अजय गुप्ता, अजय कुमार, दीपक सिन्हा, रमाशंकर चौरसिया, आदित्य शुक्ला, जीतेंद्र पांडेय, मिलिंद कुमार, गोरखनाथ भारती, गणेश कुमार, कुलदीप पांडेय, महेंद्र यादव को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed