फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   facilities check at booths

बूथों पर सुविधाओं का जायजा लिया

Wed, 01 Feb 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 01 Feb 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
facilities check at booths
बूथों का निरीक्षण करते एसडीएम फरेंदा व सीओ। - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा/नौतनवां।गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक खंड निर्वाचन को लेकर एसडीएम विक्रम सिंह के साथ सीओ राजाराम यादव ने फरेंदा क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया और वहां की सुविधाओं व साफ सफाई की जांच की। एसडीएम विक्रम सिंह ने बताया कि गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक खंड निर्वाचन को लेकर फरेंदा, बृजमनगंज व धानी क्षेत्र में बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन


3 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र के बूथों पर उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्था की पड़ताल की जा रही है। साथ ही मतदान केंद्रों पर साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही गई। एसडीएम ने यह भी बताया कि उम्मीदवार का टेंट मतदान केंद्र से लगभग 200 मीटर दूरी पर लगेगा। कोई प्रचार-प्रसार भी इस परिक्षेत्र में नहीं किया जाएगा। प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान के दिन पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए फोर्स भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


एसडीएम आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासन की टीम ने रतनपुर ब्लाक का दौरा किया। इस दौरान बूथ व सुरक्षा संबंधी जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि रतनपुर ब्लाक पर दो बूथ बनाए गए हैं। जहां पर कुल 619 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी तरह लक्ष्मीपुर ब्लाक पर एक बूथ बनाया गया है। जहां पर 258 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान तीन फरवरी को सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा। पोलिंग पार्टियां दो फरवरी को मतदान केंद्रों पर रवाना हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर बूथ पर एक सबइंस्पेक्टर एवं दस कांस्टेबल मौजूद होंगे और मतदान केंद्र के दो सौ मीटर की भीतर सभी वाहन एवं राजनीतिक दलों के लोग प्रतिबंधित होंगे। इस दौरान सीओ नौतनवां लच्छीराम यादव, एसओ नौतनवा बृजेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed