{"_id":"576ecf194f1c1b2b64b483f3","slug":"mess-with-running-water-from-tubewells","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल से पानी चलाने को लेकर बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूबवेल से पानी चलाने को लेकर बवाल
mahrajganj
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेखुई में ट्यूबवेल से पानी चलाने को लेकर दो पक्षों के कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनो पक्षों के छह लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान बाहर से आए लोगों द्वारा दो राउंड फायर करने की भी बात सामने आ रही है। मामले में पुलिस के ढुलमुल रवैये से नाराज ग्रामीणों ने बनकटी चौराहे पर राजमार्ग को जाम कर दिया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सेखुई के ग्राम प्रधान गांव के ट्यूबवेल से चार दिनों से पोखरी में पानी भर रहे थे। इसको लेकर गांव के रोजगार सेवक शाह आलम ने शनिवार दिन में 12 बजे विरोध किया। कहा कि रोपाई का समय है और एक ही व्यक्ति चार दिनों से ट्यूबवेल के जरिये पोखरी में पानी भर रहे हैं। इसे लेकर प्रधान पक्ष व रोजगार सेवक पक्ष में कहासुनी हो गई।
मला बिगड़ता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो दोनों पक्ष को थाने में बुलाकर समझा कर शांत करा दिया गया। फिर शाम को छह बजे के करीब ग्राम प्रधान पक्ष का कोई रिश्तेदार कहीं जा रहा था। इसी दौरान रोजगार सेवक पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बदरे आलम को हुई तो फिर विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
इसी बीच दोनों पक्षों के लोग इकठ्ठा हो गए। दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। इसमें ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बदरे आलम, अलीम खान व दूसरे पक्ष से रोजगार सेवक शाह आलम, नसरे आलम, जौहर अली, अब्दुल रहीम व सरीफुननिशा को गंभीर चोटें आईं। रोजगार सेवक पक्ष के लोगों का आरोप है कि प्रधान पक्ष ने बाहर से मारने के लिए दो लोगों को बुलाया था। जिन्होंने हम लोगों पर कट्टे से दो राउंड फायर किया, लेकिन निशाना चूक गया। गांव के लोगों के दौड़ाने के बाद दोनों भाग निकले।
गांव के लोगों का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही कट्टे से फायर किए गए। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज होकर गांव के लोगों ने बनकटी चौराहे पर आधा घंटा तक गोरखपुर सोनौली राजमार्ग जाम कर दिया। पुलिस के विरोध मे गांववालों ने नारेबाजी की। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी लाया गया। जहां से दो को जिला अस्पताल रेंफर कर दिया गया।
एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात
फरेंदा। पानी चलाने को लेकर प्रधान व रोजगार सेवक पक्ष के बीच बवाल को लेकर फरेंदा व पुरदंरपुर पुलिस गांव में तैनात की गई है। पुलिस पूरे दो घंटे तक मामले को लेकर हलकान रही। गांव के लोग पुलिस पर उदासीन रवैया अपनाने के कारण मारपीट होने की बात कह रहे थे। बंदूक से चली गोली किसी को लगी नहीं वरना मामला और बिगड़ जाता। इस सबंध में इंसपेक्टर संपूणांनद तिवारी का कहना है कि बवाल को देखते हुए पुलिस की तैनाती कर दी गई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी।