फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   abscond accused arrested

दो घंटे बाद झरनी नाले से पकड़ा 

Sat, 06 Aug 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
abscond accused arrested
मेडिकल परीक्षण के दौरान फरार आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। - फोटो : अमर उजाला
नौतनवा। सोनौली सीमा के मेन गेट पर बृहस्पतिवार को चरस के साथ पकडा गया आरोपी नेपाली युवक शुक्रवार को नौतनवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से मेडिकल के बाद हथकड़ी छुडाकर पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस के हाथ पांव फुल गये। कड़ी मेहनत और भारी पुलिस बल के साथ दो घंटे के सर्च आपरेशन के बाद उसे पकड़ा जा सका। 
विज्ञापन


खबर के मुताबिक, एसएसबी ने बृहस्पतिवार को सोनौली मेन गेट पर नेपाल की तरफ से आ रहे नेपाल के बांग्लूम निवासी जनक घर्ती को पांच किलो चरस के साथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। शुक्रवार की दोपहर सोनौली थाने के दो कांस्टेबल रणविजय सिंह और प्रमोद खरबार आरोपी जनक धर्ती और आईटी एक्ट के एक आरोपी नौतनवा निवासी रितेश का मेडिकल कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवा लाए थे।
विज्ञापन


मेडिकल कराने के बाद जैसे ही दोनों आरोपियों को लेकर पुलिस अस्पताल के गेट तक पहुंची, तभी चरस का आरोपी नेपाली युवक जनक घर्ती हथकड़ी छुड़ाकर अस्पताल के पिछले हिस्से से फरार हो गया। वहां मौजूद कांस्टेबल भी उसके पीछे भागे लेकिन वह झाड़ियों में छिप गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना पाकर सोनौली एसओ आरके सिंह एवं नौतनवा एसओ रामायण यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। और ग्रामीणों के साथ दो घंटे तक सर्च आपरेशन चलाया। दो घंटे के बाद आरोपी अस्पताल के पीछे झरनी नाले में पानी में छिपा मिला। एसओ आरके सिंह ने बताया कि फरार आरोपी नेपाली युवक को पकड़ लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed