फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   चंद्रशेखर हत्याकांड का पर्दाफाश करने की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी

चंद्रशेखर हत्याकांड का पर्दाफाश करने की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी

Sat, 02 Sep 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
चंद्रशेखर हत्याकांड का पर्दाफाश करने की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी
महराजगंज। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस पूर्वी जोन के पदाधिकारी और मृतक के परिजन ने एसपी को ज्ञापन देकर 24 अगस्त को सिसवां में हुए व्यापारी चंद्रशेखर हत्याकांड के खुलासे की मांग किया है।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस पूर्वी के प्रदेश सचिव राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सिसवा कस्बे में व्यापारी को गोली मारकर हत्या कर दी गई। ऐसे मामले का पुलिस पर्दाफाश करने के बजाए हवा में तीर मार रही है। इतना ही नहीं इस मामले में पुलिस ने आठ दिन से कुछ नहीं किया है। अगर चंद्रशेखर हत्याकांड के मामले में अगर 24 घंटे के अंदर मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो परिजनों के साथ ही यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी आंदोलन के लिए बाध्य होगें। उन्होने कहा कि हत्यारो तक पुलिस अब तक नहीं पहुंच पायी है। ऐसे घटनाओं से ब्यापारियों में दहशत का माहौल है। उन्हे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता हो रही है। प्रदेश सरकार कानून ब्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। अपराधी खुलेआम खुम रहे हैं। इस मौके पर मृतक के परिजन दीपक मदेशिया, संजय कुमार दिनेश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

चंद्रशेखर हत्या कांड:नौ दिन बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं
कोठीभार। बहुचर्चित चंद्रशेखर हत्याकांड का पर्दाफाश होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। गुरुवार को प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों को शांत करने के लिए 24 घंटे में पर्दाफाश का वादा कर शुक्रवार को उससे पुलिस मुकर गई। 24 अगस्त की रात में बाइक सवार तीन बदमाशों ने सिसवा कस्बे के प्रेमचित्र मंदिर के सामने चन्द्रशेखर की हत्या की थी। परन्तु नौ दिन बीतने के बाद पुलिसिया कारगुजारी समझ के परे है। कस्बे से अब तक आधा दर्जन लोगों को उठा कर पुलिस पूछ ताछ कर चुकी है। लेकिन कोठीभार पुलिस को अभी तक कोई उपलब्धि मिलती नजर नही आ रही है।इस हत्या कांड के खुलासे पर सभी की निगाहें लगी हुई है।अब जैसे दिन बीतता जा रहा है वैसे ही व्यापारी वर्ग में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा।जिसकी बानगी गुरुवार को देखने को मिली जिसमे व्यापारी व नगर के युवाओं को दुकानें बंद कर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना खत्म करने के लिए पहुंचे एसओ जितेंद्र सिंह ने 24 घण्टे में मामले का खुलासा करने का दावा किया था। अब व्यापारियों का कहना है कि दावे की समय सीमा तो खत्म हो चुकी है। अब लोगो को लगने लगा है कि तीन महीना पहले हुए अमित हत्या कांड की तरह इस मामले को भी इसी तरह लंबा खींचते हुए ठंडे बस्ते में डाल दिया जायेगा और पीड़ित को न्याय नहीं मिल सकेगा।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह का कहना है कि अभी इस मामले कुछ काम बाकी है। इधर त्यौहार भी है इसलिए देरी हो रही है। अब खुलासा त्यौहार बाद ही संभव हो पाएगा।

गुनहगार को मिले सजा, निर्दोषों को परेशान न करें पुलिस
कोठीभार। स्थानीय चोखराज तुलस्यान विद्या मंदिर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर हत्या कांड को लेकर बैठक की। घटना की निंदा करते दोषियों को सजा दिलाने और निर्दोषों को बेवजह परेशान न करने की प्रशासन से अपील की गई। शुक्रवार को भाजपा की बैठक में 24 अगस्त की रात चंद्रशेखर की हत्या पर दुख जताया और घटना की निंदा की। अध्यक्षता कर रहे बीजेपी के उपाध्यक्ष उमापति मिश्र ने कहा कि नौ दिन बीत जाने के बाद भी यह हत्याकांड का खुलासा नहीं हो पाया है। बड़हरा मठ के महंत संकर्षण रामानुज दास ने कहा कि इस मामले में दोषी को चिन्हित कर उसके खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करे। परंतु निर्दोष लोगों को परेशान न किया जाय।इस दौरान ज्योतिष मणि त्रिपाठी, नगर प्रभारी मनोज जायसवाल, रामेश्वर जायसवाल, हियुवा के नगर संयोजक मनीष जायसवाल, एमलसी प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा आदि ने भी संबोधित करते हुए इस प्रकरण का जल्द से जल्द खुलासे की मांग की है। इस अवसर पर राकेश दुबे, राजेंद्र सिंह, शिव रौनियार, रणधीर सिंह, सुनील अग्रवाल, चंदन सोनी, राकेश उफ़ॱर रिंकु सिंह आदि उपस्थित रहे।


शीघ्र खुलासा नहीं हुआ तो होगा आंदोलन : विधायक
सिसवा बाजार। पुलिसिया शिथिलता के कारण अब तक चर्चित चंद्रशेखर हत्या काण्ड का खुलासा नहीं हो सका। अतिशीघ्र यदि मामले का पर्दाफाश नहीं हुआ तो जनता के सहयोग से वृहद आंदोलन किया जाएगा। उक्त बातें शुक्रवार की देर शाम कांग्रेस विधायक दल के नेता तथा तमकुही के विधायक अजय कुमार ऊर्फ लल्लू ने मृतक चंद्रशेखर ऊर्फ छोटे के परिजनों से मुलाक़ात कर कही। उन्होंने कहा कि कस्बे में किराना व्यवसायी चंद्रशेखर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से नगर के व्यापारियों में खौफ व्याप्त है। प्रशासन के लोग पिछले आठ दिनों से परिवार के लोगों को खुलासे की झूठी तसल्ली दे रहे हैं। जो बेहद ही निंदनीय है। हत्या कांड में जो लोग भी शामिल हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। विधायक ने परिजनों के समक्ष आईजी व पुलिस अधीक्षक महराजगंज से मोबाइल पर बात कर शीघ्र मामले का पर्दाफाश करने की मांग किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद, राकेश गुप्ता, जहीर खान, विनोद तिवारी, रोशन मद्धेशिया, इम्तियाज अहमद, रिजवान अहमद, प्रदीप सिंह, इंद्रजीत मद्धेशिया, राजेश मद्धेशिया, कन्हैया मद्धेशिया, सत्यम सिंह, जयकरन प्रसाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed