{"_id":"5baa6cf7867a557f6016722a","slug":"131537895671-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेते हुए रंगे हाथ लेखपाल गिरफ्तार, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घूस लेते हुए रंगे हाथ लेखपाल गिरफ्तार, केस दर्ज
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। सदर तहसील के एक लेखपाल ने मंगलवार को भ्रष्टाचार निरोधी दस्ते ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल जमीन पैमाइश के लिए रिश्वत ले रहा था। लेखपाल को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
भ्रष्टाचार निरोधी दस्ता गोरखपुर के प्रभारी जेपी पांडेय ने बताया कि लेखपाल के खिलाफ श्यामदेउरवा के रामकृपाल ने शिकायत की थी। अधिकारी ने बताया कि रामकृपाल की पत्नी के नाम कुछ जमीन है। इसकी पैमाइश होनी थी। रामकृपाल ने इसके लिए प्रार्थना पत्र दिया था। जमीन की पैमाइश का आदेश जारी हुआ तो लेखपाल ने अड़ंगा लगा दिया। इस संबंध में रामकृपाल ने सदर तहसील के लेखपाल कतवारू चंद से संपर्क कियो तो उन्होंने पैमाइश के बदले 10 हजार रुपये की मांग की। रामकृपाल ने 18 सितंबर को भ्रष्टाचार निरोध दस्ते से इसकी शिकायत की। मंगलवार को रामकृपाल पांच हजार रुपये लेकर सदर तहसील पहुंचे, लेकिन लेखपाल 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग पर अड़ा रहा। इस पर रामकृपाल ने लेखपाल को पांच हजार रुपये दिए और शेष रकम बाद में देने का वादा किया। इसी दौरान भ्रष्टाचार निरोध दस्ते के अधिकारियों ने लेखपाल को रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन