{"_id":"5b9563ad867a557e84648c36","slug":"121536517037-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की अनुबंधित बस की डीसीएम से टक्कर में 11 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज की अनुबंधित बस की डीसीएम से टक्कर में 11 घायल
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
bus accident
विज्ञापन
ठूठीबारी/निचलौल (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के गांव लोहरौली ढाला के पास ठूठीबारी मार्ग पर रविवार की सुबह करीब दस बजे रोडवेज की अनुबंधित बस व डीसीएम की टक्कर हो गई। बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए, जिसमें गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने बचाव राहत कार्य तेज कर दिया। सभी घायलों को तुरंत सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया गया।
बताया गया कि डीसीएम गोरखपुर से समान लेकर ठूठीबारी के लिए जा रहा था। सामने से राप्तीनगर डिपो की अनुबंधित बस ठूठीबारी से सवारी लेकर महराजगंज की तरफ आ रही थी। लोहरौली ढाला के पास डीसीएम से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में डीसीएम में सवार ट्रांसपोर्ट के मालिक दयानंद मिश्रा (36) निवासी बगही, सदानंद पटेल (42) निवासी रायपुर, चालक धीरज गौंड (22) निवासी चिउटहा गंम्भीर रूप से घायल हो गए। वही बस में सवार (45) लोगों में से बस चालक ओमप्रकाश (24) निवासी बैरिया, श्रीराम (60) निवासी मोहनापुर, सुनीता (28) निवासी नौतनवां, रुदल (26) निवासी नौतनवां, सुफिया (35) पिपरा मुण्डेरा, जस्मीन (5) पिपरा मुण्डेरा, महीबून निशा (42) निवासी छोटकी कोहड़वल, किसमावती (50) निवासी मोहनापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस की सहायता से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर डीसीएम चालक व बस चालक सहित बस में सवार सुनीता को गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में पहुंची घायल सुफिया ने बताया कि सिर पर चोट लगने के कारण बार बार चक्कर आ रहा था लेकिन सीएचसी के कर्मी इलाज में रूची नहीं ले रहे थे। घायलों का हाल लेने एसडीएम देवेंद्र कुमार व तहसीलदार राहुल देवभट् अस्पताल पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि सभी घायलों को त्वरित इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों को बेहतर ढंग से इलाज के लिए लिए निर्देश दिया गया। टक्कर में 11 लोग घायल हुए। बस में सवार अन्य यात्री सुरक्षित रहे।
विज्ञापन