फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cold stomach pains, increased patients

कड़ाके की ठंड में बीमारियां पसारने लगीं पांव, बढ़े मरीज

Thu, 18 Jan 2018 12:41 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 18 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
Cold stomach pains, increased patients
कड़ाके की ठंड में बीमारियां पसारने लगीं पांव, बढ़े मरीज - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। कड़ाके की ठंड में कोहरे व गलन का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। न्यूनतम तापमान में मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पारा गिरकर 06 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस था। 
विज्ञापन


 उधर, तापमान में उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। ठंड व गलन के कारण खासतौर से बच्चे निमोनिया व कोल्ड डायरिया के शिकार हो रहे हैं वहीं वयस्क सांस संबंधी बीमारियों की चपेट में आ जा रहे हैं।  बुधवार को थोड़ी देर के लिए धूप निकली लेकिन गलन बरकरार रही। ठंड के कारण बुधवार को जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरपी राय ने कहा कि ठंड के कारण बच्चे सर्दी, खांसी, निमोनिया के अलावा वायरल फीवर की चपेट में आ जा रहे हैं। निमोनिया से पीड़ित मरीज अमृता के परिजनों ने बताया कि जुखाम - सर्दी हुई थी। गांव के ही एक डॉक्टर को दिखाए तो उन्होंने बताया कि बच्चे को निमोनिया हो गया है। इसके बाद इलाज के लिए अमृता को जिला अस्पताल लाना पड़ा। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डीके सिंह के पास सुरेश, अभिनव, सौम्या, माला आदि निमोनिया व डायरिया से पीड़ित मरीज भी इलाज के लिए पहुंचे। फिजिशियन डॉक्टर एमएम भास्कर, डॉक्टर एके राय के अलावा अन्य डॉक्टरों के पास भी कई मरीज इलाज के लिए पहुंचे। कुछ मरीज इलाज के लिए अपना नंबर आने का इंतजार करते रहे। 
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना था कि वयस्क और वृद्ध मरीजों में ज्यादातर सांस, वायरल फीवर और हार्ट के मरीज आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed