फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   -'Application rights only to files'

‘अल्पसंख्यक अधिकार सिर्फ फाइलों तक’

Tue, 19 Dec 2017 12:04 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 19 Dec 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
-'Application rights only to files'
अधिकार दिवस में बैठे अल्पसंख्यक। - फोटो : महराजगंज
महराजगंज। सोमवार को स्थानीय जामिया रिजविया नुरुल उलूम मदरसा सिविल लाइन में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया गया, जिसके मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार रहे। उन्होंने मदरसों से संबंधित समस्याओं को जल्द सुलझाने का भरोसा दिलाया। विशिष्ट अतिथि मदरसे के प्रधानाचार्य हाजी मोहम्मद मोइनुद्दीन कादरी ने कहा कि अल्पसंख्यक अधिकार दिवस सिर्फ फाइलों तक सिमट कर रह गया है। मदरसों में पढ़ाने वाले अध्यापकों की समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है। मौलाना मोहम्मद सफीउल्लाह कहा कि जांच पडताल के नाम पर मदरसों को ही सरकार निशाना बना रही है। 
विज्ञापन

गजयासुद्दीन ने कहा अल्पसंख्यक अधिकार दिवस तब सफल होगा जब जमीनी स्तर पर अल्पसंख्यकों की समस्याओं का समाधान होगा। नुरूलहोदा ने धार्मिक गीत (नात) गाकर खूब वाहवाही लूटी। मौलाना साहेब अली ने कहा हमारे दु:ख-दर्द को सुनने वाला कोई नहीं है। कार्यक्रम का संचालन तसवौर हुसैन ने किया। इस अवसर पर सैफुदोजा, आशिक अली, मौलाना सहाबुद्दीन, मौलाना शाह आलम, मौलाना जियाउद्दीन, फहीम, रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed