{"_id":"69-75154","slug":"Maharajganj-75154-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा किलोग्राम सोना और विदेशी मुद्राओं के साथ एक गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा किलोग्राम सोना और विदेशी मुद्राओं के साथ एक गिरफ्तार
Maharajganj
Updated Mon, 28 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवां। काठमांडू से दिल्ली जा रही नेपाली बस से एसएसबी ने सोनौली में चेकिंग के दौरान रविवार को आधा किलोग्राम सोना और चार लाख छप्पन हजार की विदेशी मुद्राएं बरामद कीं। इस मामले बस चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
सोनौली सीमा पर एसएसबी रविवार सुबह रूटीन चेकिंग कर रही थी। उसी समय एक नेपाली टूरिस्ट बस आती दिखी। बस को रोका गया तो ड्राइवर ने बताया कि वह काठमांडू से दिल्ली जा रहा है। एसएसबी के जवानों ने जब बस की चेकिंग शुरू की तो ड्राइवर की सीट के पीछे एक पैकेट छुपाकर रखा मिला। जवानों ने जब पैकेट खोला तो उनके होश उड़ गए। उसमें आधा किलोग्राम का सोने का एक बिस्कुट बरामद हुआ। उस पर स्विटजरलैंड लिखा है। पैकेट में चार लाख 56 हजार की विदेशी मुद्राएं बरामद हुईं। ये यूरो और सिंगापुर के डालर के अलावा यूएई, मलेशिया तथा डेनमार्क की करेंसी हैं। भारतीय मुद्रा में इनकी कीमत 14 लाख 56 हजार रुपये आंकी गई। बरामद सोने की कीमत सोलह लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद पैकेट को कार्बन पेपर में अच्छी तरह से लपेटकर टेप से चिपकाया गया था।
एसएसबी ने बस ड्राइवर तेले तमांग निवासी काठमांडू, नेपाल को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे काठमांडू में ट्रैवेल एजेंसी चलाने वाले चन्द्रे मुकटन ने यह पैकेट दिल्ली पहुंचाने के लिए। उसने बताया था कि दिल्ली पहुंचने के बाद पैकेट लेने वाला व्यक्ति खुद संपर्क करेगा।
विज्ञापन
एसएसबी के कमांडेंट केएस बनकोटी ने बताया कि इस समय नेपाल सीमा से सोने की तस्करी बढ़ गई है। इसमें एक नेटवर्क काम कर रहा है। पकड़ा गया बस ड्राइवर पिछले 12 सालों से नेपाल से दिल्ली जाने वाली बस चला रहा है। पूछताछ कर उसे कस्टम के हवाले कर दिया जाएगा।