{"_id":"5b55ce194f1c1b6f668b5093","slug":"71532349977-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 स्कूलों को कंप्युटर शिक्षा से लैस करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 स्कूलों को कंप्युटर शिक्षा से लैस करने की तैयारी
Updated Mon, 23 Jul 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 स्कूलों में दी जाएगी कंप्यूटर की शिक्षा
बीएसए ने विभाग के निदेशक को भेजी एक करोड़ 25 लाख की कार्ययोजना
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले के परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थियों को कंप्यूटर की शिक्षा दिए जाने की तैयारी है। बीएसए जगदीश शुक्ला ने जिले के 100 परिषदीय स्कूलों में कंप्यूटर उपलब्ध कराने के लिए बेसिक शिक्षा निदेशक को एक करोड़ 25 लाख रुपये की कार्ययोजना प्रस्तावित की जाएगी। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद ही चयनित स्कूलों में कंप्यूटर लगाए जाएंगे।
बीएसए ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत चयनित जिन 100 गांवों में परिषदीय स्कूल संचालित हैं, इनमें 23 पूर्व माध्यमिक विद्यालय व 77 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में कंप्यूटर लगवाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को कंप्यूटर की शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए इस माह के पहले सप्ताह में ही बेसिक शिक्षा निदेशक को प्रस्ताव भेजा गया है। जिसमें चिह्नित विद्यालयों में कंप्यूटर की शिक्षा दिलाने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद चयनित परिषदीय स्कूलों के बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा दिलाने की व्यवस्था की जाएगी।