{"_id":"5b55ce154f1c1b40748b687c","slug":"61532349973-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में 91 प्रतिभागियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में 91 प्रतिभागियों का चयन
Updated Mon, 23 Jul 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोजगार मेले में 91 प्रतिभागियों का चयन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिला सेवायोजन कार्यालय में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें दो कंपनियों ने प्रतिनिधियों ने कुल 91 अभ्यर्थियों को रोजगार के लिए चयन किया।
सेवा योजना कार्यालय के वरिष्ठ सहायक मोहम्मद नसीम ने बताया कि रोजगार के लिए कुल 255 अभ्यर्थियों ने मेले में प्रतिभाग किया। इसमें दो कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कुल 91 प्रतिभागियों का चयन किया है। उन्होंने बताया कि एसएलवी सिक्योरिटी गार्ड कंपनी के प्रतिनिधियों ने 160 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इसमें कुल 70 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। एग्वेंटा एक्वा कंपनी के प्रतिनिधियों ने 95 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इसमें कुल 21 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। मेले में जिला सेवा योजन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक शिवशंकर, सहायक चितरंजन, कनिष्ठ लिपिक राजेश कुमार, रामसेवक आदि मौजूद रहे।