फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   39 lawyers filled in the form, check today

39 वकीलों ने भरा पर्चा, जांच आज

Thu, 18 Jan 2018 12:46 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 18 Jan 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
39 lawyers filled in the form, check today
39 वकीलों ने भरा पर्चा, जांच आज - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत दो दिन में जहां 40 पर्चे बिके, वहीं 39 लोगों ने नामांकन किया। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए शंभू शरण पांडेय को मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पहले दिन 31 तथा दूसरे दिन कुल नौ पर्चे बिके। इसमें से 39 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। अध्यक्ष पद के लिए जिन चार लोगों ने नामांकन पत्र भरा किया है, उनमें जगदीश पटेल, अनिरुद्ध पटेल, प्रमोद द्विवेदी तथा सुरेंद्र पांडेय शामिल हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर हमीदुल्लाह, कैलाश अग्रहरि, रमाशंकर पटेल और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर , अखिलेश तिवारी व दिनेश विश्वकर्मा ने पर्चा भरा है। महामंत्री के पद के लिए मनोज पांडेय, संजीव श्रीवास्तव, दामोदर, परमात्मा, करुणाकर, प्रमोद तिवारी व सत्यप्रकाश सहित पांच लोगों ने पर्चा भरा है। संयुक्त मंत्री प्रकाशन के पद पर रणजीत, संयुक्त मंत्री प्रशासन पर अजय प्रताप, संतोष सिह, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पर सोमनाथ चौरसिया व उत्केश चौधरी ने नामांकन किया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए अंबरीश, हरिश्चंद्र, सुनील पांडेय व विनोद कुमार ने नामांकन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed