{"_id":"588e2c444f1c1b2f3de80491","slug":"20-pairs-of-wrestlers-tested-stake","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 जोड़ी पहलवानों ने दांव आजमाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 जोड़ी पहलवानों ने दांव आजमाए
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
पहलवानों ने दांव आजमाए
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय राजारत्न सेन स्मारक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में हुये विराट दंगल और कुश्ती में देश प्रदेश के नामी गिरामी पहलवानों सहित क्षेत्रीय पहलवानों ने अपने अपने दांव आजमाएं। कुल 20 जोड़ी पहलवानों ने अपने दाव आजमाए। अयोध्या से आये बाबा केशव दास ने पंजाब केसरी को चित किया।
दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा विधायक शिवेन्द्र सिंह ने अखाड़े पर पहलवानों के हाथ मिलाकर किया। अतिथियों को साफा बाधकर सम्मानित किया गया। रोमांचक जोड़ो की कुश्तियों मे बनारस के विकास राय ने रेलवे पहलवान राजेश को पटकनी दी, महराजगंज के शैलेश ने गाजीपुर के पहलवान को हराया। मैदान मे दर्शकों की भारी भीड़ रही । रेफरी की भूमिका रामकरन ने निभाई। इस दौरान आयोजक महेन्द्र पहलवान, विद्यासागर यादव, राजेश्वर त्रिपाठी, विजय तिवारी, विजय यादव, दिलीप सिंह, जयसिंह यादव सहित क्षेत्र के खेल प्रेमी उपस्तिथ रहे।