फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water released by opening 22 gates of Matatila dam

Lalitpur News: माताटीला बांध के 22 गेट खोलकर निकाला पानी

Sun, 16 Jul 2023 12:36 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 16 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Water released by opening 22 gates of Matatila dam
50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा, मध्य प्रदेश में हो रही बारिश को असर जनपद में दिखने लगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। मध्य प्रदेश में हो रही बारिश का असर जनपद में नजर आने लगा है। बेतवा नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है। इससे राजघाट बांध से छोड़े जा रहे पानी के चलते शनिवार को माताटीला बांध के 22 गेटों को दो फीट की ऊंचाई से खोल कर 50 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। वहीं उपजिलाधिकारी ने बेतवा नदी के निचले भागों में अलर्ट जारी करा दिया है।
कुछ दिनों से मध्य प्रदेश के भोपाल और विदिशा आदि जिलों में जमकर बारिश हो रही है। जिसके चलते बेतवा नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है। बेतवा में पानी का स्तर बढ़ने से शुक्रवार को राजघाट बांध के दस गेटों से लगभग 78 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई थी। जिसके चलते माताटीला बांध में पानी का स्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए माताटीला बांध प्रखंड के अधिकारियों ने सुबह 11 बजे के लगभग बांध के 15 गेटों को खोल कर जल निकासी की।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे के लगभग राजघाट से छोड़ा गया पानी बांध में आने पर बांध के 22 गेटों को दो फीट की ऊंचाई से खोल कर लगभग 50 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजघाट बांध से पानी छोड़े जाने के कारण माताटीला बांध में पानी का स्तर बनाए रखने के लिए बांध के 22 गेटों को दो फीट की ऊंचाई से खोलकर पचास हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। रात में राजघाट से अधिक पानी छोड़े जाने पर गेटों की ऊंचाई बढ़ाई जा सकती है। - फरीद खान, अधिशासी अभियंता, माताटीला बांध प्रखंड झांसी

किसानों और चरवाहों को किया सचेत
बांध के पानी की निकासी की सूचना पर बेतवा के निचले हिस्से के गांव उगरपुर, भैंसनवारा खुर्द, भैंसनवारा कलां, गेवरा गुंदेरा, कंधारीकलां, झरर, वर्मा विहार आदि गांवों में उपजिलाधिकारी श्रीराम यादव ने अलर्ट जारी कराया। उन्होंने लेखपालों को गांव में भेजकर किसानों और पशु पालकों से जल क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की।


सुकुवां-ढुकुवां बांध से बिरधा का रास्ता बंद
सुकुवां-ढुकुवां बांध की डाउन स्ट्रीम में एक रपटा है। इससे बिरधा क्षेत्र के लोग बबीना होते हुए सीधे झांसी जाते हैं। बांध से पानी छोड़े जाने के कारण इस बांध में पानी का स्तर बढ़ गया है। जिसके चलते रपटा पर आवागमन बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed