{"_id":"5eb46e6d8ebc3e90a074f1b3","slug":"water-problem-in-lalitpur-lalitpur-news-jhs166230259","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई हाथ ठेला पर तो किसी ने सिर से ढोया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई हाथ ठेला पर तो किसी ने सिर से ढोया पानी
विज्ञापन
हाथ ठेले पर पानी के बर्तन रखकर पानी ढोता युवक
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जल संस्थान के साइफन लाइन में आई खराबी के कारण दूसरे दिन भी मोहल्ला नेहरू नगर सहित कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार को जल संस्थान के कर्मी आपूर्ति को दुरुस्त करने में लगे रहे। शुक्रवार को कम प्रेशर के साथ आपूर्ति होगी। ऐसे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है।
जल संस्थान ने शहर को लोअर एवं अपर जोन में विभाजित कर रखा है। बीते दिनों लोअर जोन की आपूर्ति में खराबी आ गई थी। जिसके सुधरने पर विभागीय अफसरों ने राहत की सांस ली थी कि अपर जोन की साइफन लाइन में मछली का जाल व कचरा फंस गया। इससे मोहल्ला नेहरू नगर, नई बस्ती, गांधीनगर, आजादपुरा, लेड़ियापुरा, चांदमारी सहित सिविल लाइन में आपूर्ति बाधित हो गई। विभागीय कर्मी इसे सुधारने में लगे रहे, लेकिन रात होने के कारण कार्य को पूरा नहीं किया जा सका। बृहस्पतिवार को विभागीय कर्मियों ने साइफन लाइन में मरम्मत का काम जारी रखा।
वहीं, मोहल्ला नेहरू नगर सहित विभिन्न मोहल्लावासियों को मायूसी हाथ लगी। पहले तो सुबह से महिलाओं और पुरुषों नलों के आने का इंतजार किया। जब बुत देर तक नल नहीं आए तो मोहल्लेवासी अपने बर्तन लेकर हैंडपंपों पर पहुंच गए। तमाम लोगों ने टैंकर से भी पानी भरा। इस दौरान कई हाथ ठेला पर बर्तन लेकर पहुंचे तो कुछ महिलाएं सिर पर रखकर टैंकर के पास पहुंचीं। दो लड़कियां तो ऐसी थी, जिन्होंने एक प्लास्टिक टंकी को एक-एक हाथ से पकड़ा था। हैंडपंप पर भी खासी भीड़ रही। दोपहर तक नेहरू नगर में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे सुबह का नजारा हो। इस दौरान तमाम लोग जल संस्थान की कार्यप्रणाली से नाखुश दिखे। उधर, शुक्रवार को भी जलापूर्ति बाधित रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
साइफन की मरम्मत का पूरा लगभग पूरा हो गया है। इसे पाइप में जोड़ने का काम चल रहा है। शुक्रवार को कम प्रेशर के साथ आपूर्ति होगी, इससे विभिन्न मोहल्लों में जलापूर्ति प्रभावित होने के आसार हैं।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता
जल संस्थान

सिर पर ड्रम रखकर पानी भरने जाती महिला- फोटो : LALITPUR