फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water crisis nahru nager

चौथे दिन भी नहीं सुधरी नेहरू नगर की जलापूर्ति

Mon, 30 Nov 2020 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
water crisis nahru nager
मोहल्ला नेहरू नगर में हैंडपंप से पानी भरता युवक - फोटो : LALITPUR
लितपुर। चौथे दिन भी मोहल्ला नेहरू नगर की जलापूर्ति में सुधार नहीं हुआ है। इसकी वजह अभी भी पाइपलाइन में मिट्टी जमा है, जिस कारण नलों में गंदा पानी पहुंच रहा है। वहीं, कई लोगों को वह भी नसीब नहीं हो पा रहा है। इससे स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला नेहरू नगर में करीब 800 मीटर से ज्यादा की पाइपलाइन को रेलवे के कारण अन्य जगह शिफ्ट किया गया है। नई पाइपलाइन बिछाते समय जो मिट्टी भर गई थी, वह अभी तक पाइप लाइन से बाहर नहीं हो पाई है। जिससे पानी के साथ मिट्टी मिल रही है। पाइप लाइन में जमा मिट्टी साफ होने में समय लग सकता है। इस बात को लेकर लोगों में चिंता है। कई लोगों में गंदे पानी की आपूर्ति को देख अपने टुल्लू मशीन लगाने ही बंद कर दिए हैं। ऐसे लोगों ने हैंडपंपों से पानी भरना आरंभ कर दिया है। लोगों का कहना है कि नलों से कीचड़युक्त पानी की आपूर्ति होने से मोहल्लेवासियों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों को हैंडपंपों से दिनभर पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गली में करीब एक माह से आपूर्ति बाधित
वंशीधाम कॉलोनी के सामने वाली गली में करीब एक माह से आपूर्ति बाधित है। इससे क्षेत्रवासी पानी के लिए बहुत परेशान हैं। लोअर जोन के मोहल्ला रैदासपुरा में भी कई दिनों से पानी की समस्या हो गई है। पिछले दिनों लोअर जोन की मोटर में खराबी आ गई थी, जिससे लोअर जोन के कई मोहल्लों में पानी का प्रेशर कम हो गया है। ऐसे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी कम ही पहुंच रहा है। इस पूरे मामले में विभागीय अफसर मौन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
उम्र काफी हो गई है और इन दिनों में हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है। नलों की टोंटी से पानी भी नहीं टपक रहा है। जिस कारण रोजाना हैंडपंप से पानी ढो रहे हैं। घुटनों में तकलीफ बढ़ने लगी है। रामकली
----
करीब एक महीने से ज्यादा समय हो गया है लेकिन वंशीधाम कॉलोनी के सामने वाली गली में नल नहीं आ रहे हैँ। हैंडपंप ही एक मात्र सहारा रह गया है। यहां की समस्या देखने के लिए कोई नहीं आता है। शिवराज सिंह यादव
----
करीब चार महीने पहले पाइपलाइन में लीकेज हो गया था, उसके बाद से गली में पानी नहीं आया है। पाइपलाइनें सूखी पड़ी हुई हैं। जल संस्थान के अधिकारियों को यहां की समस्या देखने की फुर्सत भी नहीं है। वलीराम
---
जब से घर में नल का कनेक्शन लिया, तब से घर में पानी की एक बूंद नहीं टपकी है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने स्वयं बोर से पानी की व्यवस्था बनाई है। वरना, पानी का इंतजाम करना मुश्किल हो जाता है। प्रमोद कुमार

----
लोअर जोन की आपूर्ति में कुछ दिक्कत आ गई थी
नई पाइपलाइन के बिछाने से नेहरू नगर की आपूर्ति में सुधार हुआ है। कुछ क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या हो सकती है। लोअर जोन की आपूर्ति में कुछ दिक्कत आ गई थी, जिसे दूर करा लिया गया है। संजीव कुमार
अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed