{"_id":"6ab97026b965d0579d03ea0b","slug":"tikaits-ultimatum-over-delay-in-granting-landholder-status-to-leaseholders-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-164005-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पट्टों को भूमिधर करने में देरी पर टिकैत का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पट्टों को भूमिधर करने में देरी पर टिकैत का अल्टीमेटम
Mon, 28 Sep 2026 01:06 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रविवार को बिरधा में किसान गोष्ठी की। उन्होंने जिमिन तीन भूमि को भूमिधर घोषित करने की मांग की। टिकैत ने कहा कि आदेश के बावजूद अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बजाज पावर प्लांट पर मनमानी, राख के गलत निस्तारण और वाहनों से दुर्घटनाओं का आरोप लगाया।
टिकैत ने समस्या समाधान और ललितपुर कैलगुवां मार्ग को फोरलेन करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि समाधान न होने पर प्रदेश व्यापी आंदोलन होगा। राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन ने किसानों को अच्छी खेती, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, नशे से दूर रहने की सलाह दी। किसान नेता पहाड़ सिंह भगत ने बीमा लाभ न मिलने पर चिंता जताई और आंदोलन की चेतावनी दी। किसानों ने टिकैत का स्वागत किया। उन्होंने पावर प्लांट में धांधली के विरोध में प्रदर्शन की बात कही।