फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The message of cultural consciousness resonated through episodes from Ashok Singhal's life.

Lalitpur News: अशोक सिंघल के जीवन प्रसंगों से गूंजा सांस्कृतिक चेतना का संदेश

Mon, 28 Sep 2026 01:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 28 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The message of cultural consciousness resonated through episodes from Ashok Singhal's life.
ललितपुर। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष पर मृत्युंजय महादेव मंदिर समिति, गोविंद नगर ने प्रबुद्ध जन गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में वक्ताओं ने अशोक सिंघल के जीवन, व्यक्तित्व और सामाजिक-धार्मिक कार्यों को याद किया।
विज्ञापन

बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक शुभम कौशिक ने सिंघल के जीवन को समाज, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का उदाहरण बताया। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन, राम सेतु और अमरनाथ यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संत त्यागी महाराज ने ऐसे आयोजनों को सकारात्मक विचारों और सांस्कृतिक चेतना के लिए आवश्यक कहा। जगद्गुरु कृष्णागिरी महाराज ने सिंघल के सामाजिक कार्यों से जुड़े प्रसंगों का उल्लेख किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक रमेश सोनी ने कहा कि महापुरुषों के जीवन से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। रामलीला हनुमान जयंती समिति के अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी सहित कई अन्य लोगों ने भी गोष्ठी में विचार रखे। कार्यक्रम के समापन पर स्नेहभोज का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed