फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The issue of dirty water supply heats up

Lalitpur News: गंदा पानी सप्लाई का मुद्दा गरमाया

Fri, 28 Mar 2025 12:29 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Fri, 28 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The issue of dirty water supply heats up
सरकार की आठ साल के विकास कार्य व योजनाओं के विषय में कराया अवगत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। भाजपा कार्यालय पर प्रदेश सरकार के आठ साल पूर्ण होने पर गंदा पानी सप्लाई होने मुद्दा गरमाया, जिसका जवाब मौके पर मौजूद राज्यमंत्री, सदर विधायक एवं जिलाध्यक्ष नहीं दे सके। हालांकि उन्होंने इस संबंध में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से व्यवस्था सुधारने के निर्देश देने की बात कही। इस दौरान जनपद के विकास कार्यों का हवाला देते हुए भविष्य में भी विकास के वादों पर कार्य करने का आश्वासन दिया।
श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार, प्राकृतिक और गो आधारित कृषि को बढ़ावा देने हेतु कृत संकल्पित है, उन्होंने बताया कि तीन हजार किसानों ने तीन हजार हेक्टेयर पर प्राकृतिक ढंग से गो आधारित कृषि की जा रही है। इसके अलावा भूमि संरक्षण, कृषक भ्रमण कार्यक्रम, कृषक मेला आदि कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को उन्नत खेती करने हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने शहर के मध्य बनने बाली सड़क, शहजाद नदी के पुल एवं व्याना नाले के पुल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गौरवपूर्ण इतिहास से नव पीढ़ी को परिचित कराने हेतु ललितपुर विधानसभा में सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य द्वार, महाराज छत्रसाल द्वार, महाराज खेत सिंह जूदेव द्वार, महाराज मर्दन सिंह द्वार, वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी द्वार, सम्राट अशोक द्वार, सावित्री बाई फुले द्वार आदि का निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि शहर में गंदा पानी सप्लाई का मामला गंभीर है वह इस संबंध में जल संस्थान के अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश देंगे।
विज्ञापन

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि वह पार्टी गाइड लाइन के अनुसार संगठन का कार्य करेंगे, साथ ही जन समस्याओं को जनप्रतिनिधि के माध्यम से शासनस्तर से उपलब्ध कराई गई है। शहर में कम जलापूर्ति एवं पीला पानी आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आप मुझे चंद दिनों का मौका दें और देखें कि जल्द ही पर्याप्त स्वच्छ जल एवं जलापूर्ति कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह लोधी, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार जैन, जिला महामंत्री महेश श्रीवास्तव भैया, देवेंद्र गुरु, ध्रुव सिंह सिसौदिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed