{"_id":"67c76386654b83d5bf04470f","slug":"the-investigation-team-found-wires-planted-by-the-hunter-on-the-spot-lalitpur-news-c-11-1-jhs1032-506680-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जांच टीम को मौके पर मिले शिकारी के लगाए तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जांच टीम को मौके पर मिले शिकारी के लगाए तार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गौना रेंज में सोमवार को तेंदुए की हत्या के मामले में वन विभाग की जांच टीम ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। तेंदुए की मौत शिकारी के फंदे में फंसने के कारण हुई थी। जांच के दौरान टीम को शिकारी के लगाए तार मिले हैं।
गौना रेंज के रसोई गांव के पास माहौली वन ब्लॉक में मारे गए तेंदुए की जांच के लिए वन विभाग के आलाधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह व जांच अधिकारी भी मौके पर रहे। जांच के दौरान जंगल एवं आस-पास के लगे कृषि क्षेत्र की कॉम्बिंग की गई। घटनास्थल से थोड़ी दूर 3 फिट लंबी लकड़ी एवं लोहे का तार बरामद हुआ है। कुछ और संदिग्ध वस्तुओं भी जांच टीम की निगरानी में आए हैं।
विज्ञापन
जांच के दौरान तेंदुए के 1-2 पद चिह्न एवं लकड़ी के खींचने के कुछ निशान भी देखे गए। विभागीय अधिकारी जांच के दौरान मिले तथ्यों के अनुसार अन्य सुराग जुटा रह हैं। इसक बाद ही वह ठोस कार्रवाई करेंगे। इस दौरान उपप्रभागीय वनाधिकारी ललितपुर डॉ शिरीन, महरौनी सतेद्र तोमर, सचिन कुमार, रेंज अधिकारी गौना सुभाष एवं रेंज स्टाफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अफसरों पर लटकी कार्रवाई की तलवार
शिकारी के जाल में तेंदुए के मौत के मामले में रेंज अफसरों की लापरवाही उजागर हुई है। इन पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। हालांकि अभी जांच पूर्ण नहीं हुई है। लेकिन विभागीय सूत्रों की मानें तो रेंज अफसर व अन्य रेंज कर्मचारियों कार्रवाई के आसार नजर आ रहे हैं। दो वर्ष में यह तीसरी घटना यह प्रकाश में आई है। दो मामलों में तेंदुए की मौत हो गई। दो घटनाएं गौना रेंज व एक घटना ललितपुर रेंज अंतर्गत देवगढ़ रेंज की है।
वर्जन
जांच अभी चल रही है, स्थलीय निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हुए हैं, जिसके चलते जंगलों में शिकारियों की सक्रियता प्रदर्शित करती है। जांच पूर्ण होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- गौतम सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी।