{"_id":"62b36f26c09fd82dbc474300","slug":"the-bridegroom-trapped-in-the-swamp-there-was-a-delay-in-the-groom-s-door-jam-for-two-hours-lalitpur-news-jhs2233739188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलदल में फंसे बराती, दूल्हा के द्वारचार में हुई देरी. दो घंटे तक लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलदल में फंसे बराती, दूल्हा के द्वारचार में हुई देरी. दो घंटे तक लगा रहा जाम
विज्ञापन
ललितपुर। शहर का नई तहसील-आईटीआई मार्ग जलभराव से दलदल में बदल गया है। मंगलवार रात को मार्ग पर स्थित पांच विवाह घरों में शादी होने से सड़क पर भीड़ बढ़ गई। इससे रात्रि में नौ बजे विवाह घरों को पहुंच रहे बराती वाहन समेत दलदल में फंस गए। पीछे आ रहे वाहनों की कतार लग गई। इससे लगे जाम में एक भाजपा नेता की गाड़ी फंसी रही। इस दौरान वीआईपी गाड़ी से उतरे गनर से जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लंबी कतार व जाम में फंसे वाहनों की हालत देखकर असफल हो गया। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे लगे जाम में एक दूल्हा भी फंस गया। नतीजतन द्वारचार में देरी हो गई। रात्रि करीब 11 बजे चालकों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया, तब राहत मिली।
नगर में देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण होने से शहर के मोहल्ला सिद्दनपुरा, नेहरूनगर, जुगपुरा आदि की लगभग 40 हजार की आबादी और देवगढ़, जाखलौन, बुढ़वार आदि क्षेत्रों के लोग आईटीआई-नई तहसील मार्ग से आते हैं। ऐसे में यह मार्ग प्रमुख माना जाता है। इसी मार्ग में पांच विवाह घर भी हैं लेकिन सड़क की हालत खस्ताहाल होने से गर्मी में धूल से परेशान रहे तो वहीं अब गड्ढों में पानी भरने से दलदल में तब्दील हो गया है। ऐसे में आवाजाही करने वाले लोगों को निकलना तक दूभर हो गया है।
मंगलवार की रात्रि में पांच विवाह घर में शादी समारोह होने से भीड़ अधिक हो गई। रात्रि का समय होने से दलदल के चलते वाहन चालक गड्ढे नहीं समझ पाए और निकासी के दौरान फंस गए। इससे पीछे से आ रही दूल्हा समेत बरात भी फंस गई। देखते ही देखते दोनों ओर से वाहनों की कतार लग गई। विवाह घरों व निकल रहे राहगीर जाम में फंस गए। इसमें एक भाजपा नेता का वाहन फंस गया। हूटर बजा, लेकिन जाम लंबा होने से वाहन नहीं हट सके।
विज्ञापन
इसी दौरान एक वीआईपी गाड़ी फंस गई, इसके गार्ड ने उतर कर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लंबी कतार में फंसे वाहनों की हालत देखकर वाहन में बैठ गया। जाम में फंसे दूल्हा समेत बराती भी दलदल के साथ जाम में फंस गए। काफी देर तक परेेशान रहे। रात्रि में दलदल कम नजर आने से आगे भी नहीं बढ़ सके और लगभग दो घंटा तक फंसे रहे। इससे बराती व बेटी वाले भी वैवाहिक रस्मों को देरी के चलते कन्या पक्ष के लोग भी परेशान हो गए। रात्रि लगभग 11 बजे जाम खुलने पर राहत मिली। इसके बाद भी लगभग आधा घंटे तक सड़क पर वाहनों की कतार लगी रही।
गड्ढों में डलवाई गई डस्ट भी न दे सकी राहत
मंगलवार रात दो विवाह घरों के सामने गड्ढों में भरे पानी को ढकने के लिए दोनों के संचालकों ने 12800 रुपये की डस्ट व 1200 रुपये भाड़ा डालकर गड्ढों को भरवाया था लेकिन रात में यहां बनने दलदल में वाहन फंस गए जिससे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
दलदल की वजह से 26 जून की बुकिंग की निरस्त
एक विवाह घर के संचालक का कहना है कि सड़क पर गड्ढे और दलदल को देखने के बाद 26 जून की बुकिंग को पार्टी ने निरस्त कर दिया है। उसका कहना है कि इस हालत में उसके रिश्तेदार भी इस सड़क पर आना पसंद नहीं करेंगे।
लाखों का कर भरने के बाद भी सुविधाओं का टोटा
विवाह घर संचालकों का कहना है कि प्रतिवर्ष नगर पालिका को टैक्स के रूप में लाखों रुपये का जमा करते हैं लेकिन सुविधाएं नहीं मिलती। एक विवाह घर के सामने नाली चोक पड़ी है जिससे मामूली बारिश में ही सड़क लबालब हो जाती।
सड़क के गड्ढों में जलभराव से दलदल में तब्दील होने की जानकारी हुई है। पानी की निकासी कराई जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद