फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The biggest example of friendship in the world is Shri Krishna and Sudama

Lalitpur News: संसार में मित्रता का सबसे बड़ा उदाहरण श्रीकृष्ण और सुदामा

Mon, 15 Sep 2025 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The biggest example of friendship in the world is Shri Krishna and Sudama
महरौनी/ललितपुर। ग्राम पंचायत कुम्हेड़ी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सुदामा चरित व परीक्षित मोक्ष का प्रसंग सुनाया गया। कथा व्यास ने कहा कि संसार में मित्रता का सबसे बड़ा उदाहरण श्रीकृष्ण सुदामा की मित्रता है।
विज्ञापन

कथा व्यास पंडित हरिओम शरण कौशिक ने कहा कि सुदामा भगवान कृष्ण के परम मित्र थे। वे भिक्षा मांगकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। गरीबी के बावजूद हमेशा भगवान के ध्यान में मग्न रहते। उनकी पत्नी सुशीला पति सुदामा से बार-बार आग्रह करतीं कि उनके मित्र तो द्वारकाधीश हैं। उनसे जाकर मिलो, शायद वह उनकी मदद कर दें। बार-बार पत्नी के कहने पर सुदामा द्वारका पहुंचे और जब द्वारपाल भगवान कृष्ण को बताते हैं कि सुदामा नाम का ब्राह्मण आया है तो कृष्ण यह सुनकर नंगे पैर दौड़कर आते हैं और अपने मित्र को गले से लगा लेते हैं। अपने मित्र की दीन दशा देखकर श्रीकृष्ण की आंखों से अश्रुओं की धारा प्रवाहित होने लगती है।
विज्ञापन

सुदामा को सिंहासन पर बैठाकर कृष्ण सुदामा के चरण धोते हैं। सभी पटरानियां सुदामा से आशीर्वाद लेती हैं। सुदामा विदा लेकर अपने स्थान लौटते हैं तो भगवान कृष्ण की कृपा से अपने यहां महल बना पाते हैं, लेकिन सुदामा अपनी फूस की बनी कुटिया में ही रहकर भगवान का सुमिरन करते हैं। इसलिए कहा गया है कि जब जब भक्तों पर विपदा आई है, प्रभु उनका तारण करने जरूर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा व्यास ने अगले प्रसंग में बताया कि शुकदेव ने राजा परीक्षित को सात दिन तक श्रीमद्भागवत कथा सुनाई, जिससे उनके मन से मृत्यु का भय निकल गया। तक्षक नाग आता है और राजा परीक्षित को डस लेता है। राजा परीक्षित कथा श्रवण करने के कारण भगवान के परमधाम को पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed