फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Students will receive skill training under Project Praveen.

Lalitpur News: प्रोजेक्ट प्रवीण में छात्र-छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

Mon, 29 Jun 2026 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Students will receive skill training under Project Praveen.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को रोजगार परक कौशल प्रशिक्षण मिलेगा। 15 जुलाई से प्रशिक्षण संस्थानों में कक्षाएं शुरू होंगी। इसमें प्रशिक्षण की अवधि अधिकतम तीन सौ घंटे होगी और प्रति बैच में अधिकतम 35 प्रशिक्षणार्थी शामिल रहेंगे। जिले में इसकी कवायद शुरू कर दी गई है।
जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद के 39 राजकीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 31 राजकीय हाईस्कूल और आठ राजकीय इंटर कॉलेज शामिल हैं। इन विद्यालयों में बीस हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। अब कौशल विकास मिशन ने प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत अल्पकालीन कौशल प्रशिक्षण का लक्ष्य जारी किया है। जिसमें प्रशिक्षण संस्थानों में 15 जुलाई से कक्षाएं शुरू की जाएंगी। प्रशिक्षण की अवधि अधिकतम 300 घंटे रहेगी और हर बैच में अधिकतम 35 प्रशिक्षणार्थी शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक प्रशिक्षण में आइटी-आइटीईएस, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रानिक्स, अपैरल, ब्यूटी एंड वेलनेस, मैनेजमेंट, ग्रीन जाब्स और एग्रीकल्चर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर सभी राजकीय विद्यालयों के बच्चों को इस प्रकार के प्रशिक्षण दिलाए जाएंगे। इसके लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed