{"_id":"6807e14e7be07a82c901251d","slug":"students-hugged-the-trees-and-made-colorful-posters-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-133796-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: विद्यार्थियों ने पेड़ों को लगाया गले, बनाए रंग-बिरंगे पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: विद्यार्थियों ने पेड़ों को लगाया गले, बनाए रंग-बिरंगे पोस्टर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विश्व पृथ्वी दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनारी में प्रकृति के प्रति विशेष जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में लगे पेड़ों को गले लगाकर प्रकृति के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया। बच्चों ने रंग-बिरंगे पोस्टर भी बनाए, जिनमें पर्यावरण संरक्षण व पेड़ों का महत्व दर्शाया गया।
मंगलवार को मानव ऑर्गेनाइजेशन एवं नमामि गंगे के सहयोग से विशेष जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं को पारिजात यानि हरसिंगार के बीज वितरित किए गए और उन्हें पौधे तैयार करने को कहा। बताया गया कि जिसके बीज से पौधे उगेंगे, उन्हें इनाम भी दिया जाएगा।
बच्चों ने विश्व पृथ्वी दिवस की थीम पर आधारित पोस्टर बनाए, जिनमें पर्यावरण संरक्षण, पेड़ों का महत्व, जल संरक्षण जैसे विषयों को दर्शाया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक प्रयासों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण कानून हैं। नदियों, जंगल, वायु और जैव विविधता के संरक्षण के लिए बनाए गए कानूनों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
विज्ञापन
नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी केतन दुबे ने कहा कि इस परियोजना के तहत नदियों को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए सामुदायिक सहयोग आवश्यक है। इस दौरान प्रशांत शुक्ला, रामबाबू चौबे, मो. जाकिर, मिशन बेटियां के अध्यक्ष जीत गुप्ता, सचिन जैन, प्रतिभा यादव, सीमा जैन आदि उपस्थित रहे।