फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Smart ways to prevent crime in trains and stations

Lalitpur News: ट्रेन और स्टेशन पर स्मार्ट तरीकों से करें अपराधों की रोकथाम

Sat, 07 Mar 2026 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Smart ways to prevent crime in trains and stations
आरपीएफ के आईजी ने किया रेलवे स्टेशन और थाने का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आरपीएफ के आईजी शुक्रवार को आरपीएफ थाने पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा को लेकर वार्षिक समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने रेलवे स्टेशन पर यात्री सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कैंटीन आदि का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए।
झांसी-प्रयागराज जोन उत्तर मध्य रेलवे आरपीएफ के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त प्रदीप कुमार गुप्ता शुक्रवार की सुबह साढ़े 10 बजे ललितपुर आरपीएफ थाना पहुंचे। उन्होंने आरपीएफ थाने में वार्षिक समीक्षा बैठक की। उन्होंने आरपीएफ की कार्यप्रणाली को परखा। थाने में दर्ज होने वाले मामलों की जानकारी ली और सेक्शन में अपराध की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। स्मार्ट तरीके से काम करें। ट्रेनों में आपराधिक घटनाओं को रोकने का खाका तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने बढ़ती साइबर आपराधिक घटनाओं को लेकर भी सतर्कता बरतने और समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन एक और दो व तीन पर यात्री सुरक्षा को परखा। उन्होंने प्लेटफार्म एक पर कैंटीन का निरीक्षण कर आवश्यक दस्तावेज भी मांगे। सेक्शन में अपराध पर समीक्षा की। इस पर चर्चा की। सेक्शन में स्टोन पेल्टिंग को रोकने पर काफी देर तक चर्चा की और सुझाव भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed