{"_id":"694aed4cc4f17c921f0fe87d","slug":"small-insects-have-been-coming-out-of-the-tap-water-for-three-days-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-148449-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तीन दिन से नलों के पानी में आ रहे छोटे कीड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तीन दिन से नलों के पानी में आ रहे छोटे कीड़े
विज्ञापन
- दूषित पानी पीने को मजबूर हैं रानीपुरा निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। जल संस्थान के अधिकारियों की उपेक्षित नीति एवं कर्मचारियों की लचरता के चलते रानीपुरा के वाशिंदों को तीन दिन से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल संस्थान द्वारा होने वाली पेयजल आपूर्ति में ही छोटे-छोटे कीड़े आ रहे हैं। इससे वहां के लोगों में विभागीय अधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी है।
नगर की जनता को माताटीला बांध से और कुछ जगह टयूवबेल के सहारे पानी की आपूर्ति की जाती है। जिसका जिम्मा जल संस्थान के ऊपर है। रानीपुरा के लोगों का आरोप है कि जल संस्थान से होने वाली पेयजल आपूर्ति में तीन दिन से छोटे-छोटे कीड़े आ रहे हैं। इस संबंध में कई लोगों ने विभागीय कर्मचारी को अवगत कराया लेकिन समस्या को कोई हल न हो सका। उनका आरोप है कि जब भी वह अपनी समस्या लेकर जल संस्थान के कार्यालय गए वहां अवर अभियंता कभी नहीं मिले। उन्होंंने प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शुद्ध पानी की आपूर्ति कराने की मांग की है।
000
फोटो -17
इस संबंध में जल संस्थान के कार्यालय गया लेकिन अवर अभियंता नहीं मिले। वहां पर मौजूद कर्मचारियों को अवगत कराया गया लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। - रामपाल झा
विज्ञापन
000
फोटो -21
-- इससे पहले भी कई बार पानी के नलों से छोटे-छोटे कीड़े आते रहे हैं लेकिन आज तक इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। - राजेश निवासी रानीपुरा
000
-- इस संबंध में मुझे किसी ने नहीं बताया। सुबह लाइन में लीकेज की जांच करवाकर समस्या का निदान कराया जाएगा। - राहुल साहू, अवर अभियंता जल संस्थान तालबेहट