फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Six BJP officials fell in conspiracy

Lalitpur News: भितरघात में भाजपा के छह पदाधिकारियों पर गिरी गाज

Thu, 25 May 2023 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Six BJP officials fell in conspiracy
निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

ललितपुर। नगर निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के साथ भितरघात करने के आरोप में भाजपा ने छह पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सभी पदों से मुक्त कर दिया। इस कार्रवाई से पार्टी में खलबली मच गई है।

नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने नगर पालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्ष व पार्षदों के पद पर पार्टी प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे थे। लेकिन, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत तालबेहट को छोड़कर पाली और महरौनी नगर पंचायतों में पार्टी प्रत्याशियों को करारी शिकस्त मिली है। शहर क्षेत्र के सात वार्डों में ही पार्टी प्रत्याशी पार्षद विजयी हुए हैं। जबकि अन्य सीटें हार गईं।
विज्ञापन

पार्टी जिलाध्यक्ष ने इसे गंभीरता से लेते हुए शिकायतों पर गोपनीय जांच भी करा ली। उधर, पाली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी कमलेश कुमार चौरसिया ने तो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट डाल दी कि पार्टी के गद्दारों की वजह से उन्हें हार का सामना करना पडा। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत भी पार्टी जिलाध्यक्ष से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं मामलों को गंभीरता से लेते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने बुधवार को तालबेहट निवासी जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष ज्योति मिश्रा, तालबेहट मंडल महामंत्री सुरेंद्र मोहन चौबे, (युवा मोर्चा) जिला कार्यसमिति सदस्य अंशुल अग्निहोत्री, पाली निवासी जिला मंत्री नरेंद्र ताम्रकार, महरौनी मंडल मंत्री पवन मोदी और मंडल उपाध्यक्ष माधवी जैन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पदमुक्त कर दिया। उन्होंने इसकी सूचना कानपुर मंडल के क्षेत्रीय अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जनपद प्रभारी डॉ. अनिल यादव को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed