फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   RO and ARO exams will be conducted under the surveillance of CCTV cameras

Lalitpur News: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी आरओ व एआरओ परीक्षा

Tue, 22 Jul 2025 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
RO and ARO exams will be conducted under the surveillance of CCTV cameras
ललितपुर। उप्र लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की 27 जुलाई को होने वाली परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बैठक की। उन्होंने कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर के 11 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा सुबह 9:30 बजे से प्रारंभ होगी। जिलाधिकारी ने सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि वह अपने केंद्रों का भ्रमण कर मूलभूत आवश्यकताओं का परीक्षण कर लें। सीसीटीवी, डीवीआर, प्रश्न पत्रों को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से डेढ़ घंटे पूर्व प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि अभ्यर्थी अपने साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जा पाएंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed