फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Priyanka gave water to the daughter of the unconscious deceased

बेसुध हुई मृतक की बेटी को प्रियंका ने पिलाया पानी, घर के भीतर जाकर देखा अनाज व खाने का इंतजाम

Fri, 29 Oct 2021 10:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Priyanka gave water to the daughter of the unconscious deceased
ललितपुर। पाली में मृत किसान बल्लू पाल के घर में ही अन्य तीन किसानों के परिजनों को पहले से ही बुला लिया गया था। इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वहां पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। उनके दुख-दर्द बांटे। इस दौरान एक किसान की बेटी रोते-रोते बेसुध हो गई। इस पर प्रियंका गांधी ने उसे गिलास में पानी मंगाकर अपने हाथों से पिलाया। उन्होंने मृतक बल्लू पाल के घर में जाकर अनाज व खाने पीने के इंतजाम देखे।
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को कस्बा पाली के ग्राम पंडयाना निवासी मृतक किसान बल्लू पाल के घर पहुंचीं। जहां उन्होंने परिजनों से किसान की मौत के कारणों की जानकारी ली। परिजनों ने खाद नहीं मिलने से परेशान होने और मृत पिता के केसीसी का नब्बे हजार रुपये कर्जा होने से परेशान होकर फांसी लगाकर जान देने की बात कही। इस पर उन्होंने परिवार का कर्जा सरकार से माफ करवाने और मृृतक के बच्चों की मदद कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही वह यहां पहुंचे अन्य ग्रामों नया गांव, मैलवाराखुर्द एवं बनयाना के मृतक किसानों के परिजनों से भी मिलीं और हाल जानते हुए उन्हें भी मदद का भरोसा दिलाया। ग्राम नयागांव निवासी मृतक किसान भोगी पाल के परिजनों से मिलीं तो उनकी बेटी रोते-रोते बेसुध होकर गिर गई। इस पर प्रियंका ने तुरंत पानी मंगाया। इसके बाद उसके सिर पर हाथ फेरते हुए पानी पिलाया। उन्होंने अन्य मृतक किसानों के परिजनों से बात की और फिर मृतक बल्लू पाल के दूसरे कमरे में फैला पड़ा आधा बोरी अनाज देखकर अंदर गईं। कमरे में अन्य सामान और खाने पीने का इंतजाम भी परखा।
विज्ञापन

प्रियंका से मिलने की हड़बड़ाहट में गाड़ी के पास गिरी महिला
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को ललितपुर आने के बाद चार पहिया वाहन में बैठकर रेस्ट हाउस जाने के लिए रवाना हुईं। रेलवे स्टेशन से सौ मीटर की दूरी पर ही चुंगी तिराहा पर उनकी गाड़ी पहुंचते ही कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं महिलाएं प्रियंका गांधी से मिलने व उनके स्वागत के लिए दौड़ पड़े। इसी दौरान एक महिला प्रियंका की गाड़ी के बगल में सड़क पर गिर पड़ी। इस पर प्रियंका गांधी ने अपनी गाड़ी रुकवाई और महिला का अभिवादन स्वीकार किया। जहां उस महिला ने कांग्रेस महासचिव का मालाएं पहर्नाइं, जबकि अन्य कांग्रेसी महिला एवं पुुरुष कार्यकर्ताओं ने उनका मालाएं एवं तिलक लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम आवास योजना में बना है बल्लू पाल का मकान
प्रियंका गांधी जब कस्बा पाली में मृतक बल्लू पाल के घर पहुंची तो वहां सबकी नजर उसके मकान पर पड़ी, जो पीएम आवास योजना से बना था। उसकी पहली मंजिल बनकर तैयार थी, जबकि दूसरी मंजिल का काम लगा हुआ है। वहीं उसके मोहल्ले में अधिकांश मकान पीएम आवास योजना से ही बने नजर आए।
गांव की महिलाओं के पास जाकर किया नमस्ते
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जब कस्बा पाली में मृतक किसान के घर गाड़ी से उतरकर गली में जा रही थीं, इसी दौरान उन्हें देखने और उनके स्वागत के लिए कई लोग सड़कों पर आ गए। जब वह वहां से निकलीं एक ऊंची गली में कुछ महिलाएं व बालिकाएं उन्हें देखने के लिए झांक रहीं थीं। यह देख प्रियंका गांधी उसी गली में चली गईं और महिलाओं को नमस्ते किया और बालिकाओं के कंधे पर हाथ रखकर फोटो भी खिंचाई। इस पर महिलाओं ने उनका अभिवादन किया।

पुलिस ने गांव वालों को मिलने से रोका तो प्रियंका ने कहा, आप अलग होइए
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कस्बा पाली पहुंचीं और गाड़ी से उतरकर जैसे ही मृतक किसान के घर पैदल जा रहीं थीं वहां कुछ ग्रामीण व बुजुर्ग उनसे मिलकर अभिवादन करने लगे लेकिन सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारी ने ग्रामीणों को हाथ हटाकर रोकने का प्रयास किया। यह देख प्रियंका ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस अधिकारी से कहा, आप अलग होइए और आने दीजिए। इसके बाद उन्होंने एक बुजुर्ग ग्रामीण से मिलकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed